फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi and Polish counterpart Donald Tusk sign agreement on social security with strategic partnership

India-Poland: रणनीतिक साझेदारी-सामाजिक सुरक्षा पर समझौता, पंचवर्षीय कार्ययोजना पर आगे बढ़ने को तैयार दोनों देश

Fri, 23 Aug 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 05:13 AM IST
सार

पोलिश प्रधानमंत्री टस्क ने नई दिल्ली के घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में एक प्रमुख भागीदार बनने के लिए वारसॉ की उत्सुकता जाहिर की और द्विपक्षीय रक्षा व सुरक्षा संबंधों को महत्वपूर्ण रूप से विस्तारित करने का संकल्प जताया।
 

विज्ञापन
PM Modi and Polish counterpart Donald Tusk sign agreement on social security with strategic partnership
वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पोलिश समकक्ष डोनाल्ड टस्क के बीच व्यापक वार्ता के बाद भारत और पोलैंड ने बृहस्पतिवार को अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाते हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य कुशल कामगारों की गतिशीलता को बढ़ावा देना है। 

विज्ञापन


साझा बयान के मुताबिक, दोनों देश रक्षा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत और गहरा करने और रक्षा सहयोग के लिए संयुक्त कार्यसमूह बनाने सहित मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों का पूर्ण उपयोग करने पर सहमत हुए। बैठक में प्रधानमंत्री टस्क ने नई दिल्ली के घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में एक प्रमुख भागीदार बनने के लिए वारसॉ की उत्सुकता जाहिर की और द्विपक्षीय रक्षा व सुरक्षा संबंधों को महत्वपूर्ण रूप से विस्तारित करने का संकल्प जताया। पीएम मोदी ने कहा, हमने संबंधों को नई दिशा देने के लिए कई पहलों की पहचान की है। पीएम मोदी ने 2022 में संघर्ष शुरू होने के बाद यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने की सुविधा के लिए पोलैंड को धन्यवाद दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंचवर्षीय कार्ययोजना
दोनों पक्षों ने सहयोग के लिए रक्षा, व्यापार, कृषि तकनीक, ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकियों, बुनियादी ढांचे, फार्मास्यूटिकल्स और खनन सहित कई क्षेत्रों की पहचान कर पंचवर्षीय कार्य योजना भी सामने रखी। ट्रेन से यूक्रेन रवाना हुए मोदी पोलैंड की यात्रा खत्म होने के बाद मोदी ट्रेन से यूक्रेन रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में 10 घंटे लगेंगे। मोदी शुक्रवार की सुबह करीब 7 घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed