फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Imran Khan takes the first dose of COVID-19 vaccine, China donated half a million doses to Pakistan

इमरान ने लगवाया टीका : पाकिस्तान को चीन से दान में मिले हैं पांच लाख टीके

Thu, 18 Mar 2021 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
PM Imran Khan takes the first dose of COVID-19 vaccine, China donated half a million doses to Pakistan
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया। हाल ही में पाकिस्तान को चीन से करीब पांच लाख कोरोना वैक्सीन दान में मिले हैं। पीएम इमरान खान ने इसके बाद टीका लगवाया। 

विज्ञापन

पाकिस्तान को चीन से वैक्सीन साइनाफार्मा की दूसरी खेप हाल ही में मिली है। रावलपिंडी के नूरखान एयरपोर्ट पर पाक अधिकारियों ने इस खेप को प्राप्त किया। पाकिस्तान में यह एकमात्र कोरोना वैक्सीन उपलब्ध है। इसके दो डोज लगवाना जरूरी हैं। इससे पहले चीन ने एक फरवरी में भी पाकिस्तान को पांच लाख टीके भेजे थे। इसके बाद देश में टीकाकरण शुरू हुआ था। 

विज्ञापन

पाकिस्तान में अब तक छह लाख से ज्यादा केस

पाकिस्तान में अब तक 6,15,810 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 10 मार्च से देश में आम लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जा चुका है। शुरुआत में बुजुर्गों को टीके लगाए जा रहे हैं। जबकि फरवरी में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की गति धीमी

अल जजीरा न्यूज चैनल के अनुसार, पाकिस्तान में टीकाकरण की गति धीमी है। आम लोगों की बजाए अधिकारियों की ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं। पाकिस्तान को इसी माह एस्ट्राजेनेका की ओर से 28 लाख टीके मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान ने साइनाफार्मा के अलावा एस्ट्राजेनेका व रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को भी आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने कम से कम 70 फीसदी आबादी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की योजना बनाई है। उसे कई देशों से वैक्सीन मिल रही है, जिसमें चीन से लेकर ब्रिटेन और रूस शामिल हैं। ब्रिटेन ने भी पाकिस्तान को वैक्सीन की दो करोड़ 80 लाख खुराक देने का वादा किया है। वहीं, कोवैक्स योजना के तहत भी पाकिस्तान को मार्च के आखिर तक एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 56 लाख खुराक मिलेगी। 

टीके से कतरा रहे हैं लोग

पाकिस्तान में टीकाकरण अभियान तो चल रहा है, लेकिन यहां काफी लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में आईपीएसओएस के जरिए किए गए एक सर्वे ने पाया गया था कि पाकिस्तान के करीब 40 फीसदी लोग कोरोना का टीका नहीं लेना चाहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक फैसल सुलतान ने न्यूज चैनल दुनिया टीवी से कहा था कि कई स्वास्थ्यकर्मी भी ऐसे हैं, जो वैक्सीन नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान को अपने टीकाकरण अभियान को पूरा करने में सालों लग सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed