{"_id":"5fb43c3c8ebc3e9bae32c98b","slug":"pm-imran-khan-claims-that-america-pressuring-pakistan-for-recognize-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम इमरान खान का दावा, इस्राइल को मान्यता देने के लिए अमेरिका बना रहा दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक पीएम इमरान खान का दावा, इस्राइल को मान्यता देने के लिए अमेरिका बना रहा दबाव
Wed, 18 Nov 2020 05:02 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
इस्राइल को मान्यता देने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिका उनके देश पर इसे लेकर बहुत दबाव डाल रहा है। पीएम इमरान खान ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान दबाव बहुत अधिक बढ़ा है। वहीं यूएई और बहरीन जैसे अरब देश पहले ही इस्राइल को मान्यता दे चुके हैं।
विज्ञापन
एक बेवसाइट के अनुसार, जब इमरान खान से पूछा कि क्या किसी मुस्लिम देश का भी पाकिस्तान पर दबाव है तो उन्होंने कहा, कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें हम बता नहीं सकते। हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
इमरान ने साफ कहा कि फिलीस्तीनी मुद्दे को खत्म हो जाने के बाद ही इस्राइल को मान्यता दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने इस्राइल को मान्यता देने मना कर दिया था।
विज्ञापन
यूएई और बहरीन के कदम के बाद पाकिस्तान पर इस्राइल को मान्यता देने को दबाव बहुत बढ़ गया। अरब देशों के समझौते के बाद तो दबाव काफी अधिक है। लेकिन पाकिस्तानी पीएम ने साफ कहा इस्राइल को मान्यता देने के बारे में उनका कोई दूसरा विचार नहीं है।