{"_id":"619bc274a03972199937fb6a","slug":"pm-iman-khan-announces-to-allow-the-wheat-india-has-offered-to-provide-afghanistan-as-humanitarian-assistance-to-go-through-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा भारत: पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को मदद भेजने को मंजूरी, इमरान खान ने किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा भारत: पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को मदद भेजने को मंजूरी, इमरान खान ने किया एलान
Mon, 22 Nov 2021 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:46 PM IST
सार
पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के सुर सोमवार को बदले-बदले सुनाई दिए। उन्होंने अफगानिस्तान को भारत ने जिस मदद की पेशकश की है उसे पाकिस्तान के रास्ते से ले जाने की अनुमति देने का एलान किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एलान किया कि भारत ने मानवीय मदद के तौर पर अफगानिस्तान को जो 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की है, जैसे ही भारत के साथ उसे भेजने का तरीका तय हो जाता है, हम पाकिस्तान के रास्ते से ले जाने की अनुमति देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उस अफगान मरीज की वापसी में भी मदद करेगा जो इलाज के लिए भारत गया था और वहीं फंस गया था।
विज्ञापन
इमरान खान ने इस्लामाबाद में नव स्थापित अफगानिस्तान अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रकोष्ठ (एआईसीसी) की पहली शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के देशों से मानवीय संकट से बचाने के लिए अफगानिस्तान का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस सामूहिक जिम्मेदारी पर ध्यान देने को भी कहा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान इमरान खान ने पाकिस्तान के 50,000 मीट्रिक टन गेहूं को पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान भेजे जाने अनुमति देने की घोषणा की। भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में यह गेहूं प्रदान करने की पेशकश की है। वर्तमान में पाकिस्तान केवल अफगानिस्तान को भारत को माल निर्यात करने की अनुमति देता है, लेकिन सीमा पार से किसी अन्य दोतरफा व्यापार की अनुमति नहीं देता है।
विज्ञापन
पिछले महीने ही भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान के लिए 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की घोषणा की थी और पाकिस्तान से वाघा सीमा के माध्यम से खाद्यान्न भेजने का अनुरोध किया था।