फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Chung Sye kyun told how South Korea defeat coronavirus without lockdown

दक्षिण कोरिया ने ऐसे जीती कोरोना से जंग, दूसरे देश ले रहे सलाह, पीएम चुंग ने बताया तरीका

Sun, 29 Mar 2020 10:52 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 29 Mar 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
PM Chung Sye kyun told how South Korea defeat coronavirus without lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से दक्षिण कोरिया एक समय बुरी तरह प्रभावित था। वहां एक दिन में 500 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन कुछ दिन में ही वहां संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने लगी। अब वहां नए मामले दो अंक तक ही सिमट कर रह गए हैं। दक्षिण कोरिया कोरोना वायरस को हराने के करीब है।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया देश को लॉकडाउन किए बिना ही कोरोना को काफी हद तक नियंत्रित करने में कामयाब रहा है। खुद वहां के प्रधानमंत्री चुंग सी-क्युन ने विदेशी पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किन तरीकों से उन्होंने देश में कोरोना को कमजोर कर दिया। दक्षिण कोरिया के प्रयास की मेडिकल जगत ने भी काफी तारीफ की है। कनाडा, सऊदी अरब, स्पेन और अमेरिका ने कोरिया मॉडल पर राष्ट्रपति मून जाए-इन से सुझाव के लिए संपर्क भी किया है। 
विज्ञापन


तीन अंकों से दो अंकों पर पहुंची संख्या
कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के मामले में फरवरी के आखिर में दक्षिण कोरिया चीन के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गया था। 29 फरवरी को 24 घंटे के भीतर वहां 909 नए मामले सामने आए। लेकिन अब वहां दो अंकों में ही नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरिया अब सबसे अधिक संक्रमित 10 देशों में सबसे नीचे है। पीएम चुंग ने कहा, हम क्रिटिकल स्टेज से बाहर निकल चुके हैं। नए केस की संख्या में कमी आई है। अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं किया देश को लॉकडाउन
पीएम चुंग ने कहा कि हम कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन की जगह हर दूसरे संभव प्रयास कर रहे हैं। जो तरीका हमने अपनाया उससे हमें भरोसा है कि हम कोविड-19 से जंग लड़ने में सफल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब हमारे इस प्रयास को देखेगा। हमने तेजी, पारदर्शिता, इनोवेशन और जनभागीदारी पर ध्यान दिया। 


कोरिया पहले 10 हजार लोगों का रोज टेस्ट कर रहा था लेकिन अब 20,000 लोगों का प्रतिदिन टेस्ट किया जा रहा है। अब तक 3,76,961 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। नियमित रूप से दो प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही हैं जिनमें जनता को सही बातें बताई जा रही हैं। जनभागीदारी पर जुंग ने कहा कि हमने आम लोगों के सहयोग से जंग जीती क्योंकि वे सोशल डिस्टेंसिंग, एकांतवास, बार-बार हाथ धोने और फेस मास्क पहनने पर ध्यान दे रहे थे। कोरिया के पीएम ने कहा कि अगर कोई देश उनकी मदद चाहेगा तो उन्हें खुशी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed