फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   plastic found in 93 percent water bottles said research of state university

दुनिया में 93 फीसदी बोतलबंद पानी में प्लास्टिक के कण

Fri, 16 Mar 2018 10:21 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
plastic found in 93 percent water bottles said research of state university

दुनियाभर में बिकने वाली पानी की बोतलों में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी की एक शोध रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि विश्वभर से लिए गए बोतलबंद पानी के 93 फीसदी नमूनों में प्लास्टिक के कण पाए गए। ये सैंपल भारत समेत नौ देशों में बोतलबंद पानी की आपूर्ति करने वाली 11 ब्रांड की कंपनियों से लिए गए। साथ ही अमेरिका की 27 अलग-अलग जगहों से 259 बोतलों की भी जांच की गई। 

विज्ञापन


भारत में नई दिल्ली, चेन्नई और मुंबई समेत 19 जगहों से लिए गए सैंपल की भी जांच की गई। जिन बड़े ब्रांड के सैंपल की जांच की गई उसमें एक्वाफिना और बिसलरी भी शामिल हैं। चेन्नई के बिसलेरी के बोतल में प्रति लीटर में 5000 से अधिक माइक्रोप्लास्टिक कण मिले। शोधकर्ताओं के अनुसार, स्पेक्ट्रोस्कोपिक जांच के दौरान एक लीटर पानी की बोतल में औसत रूप से 10.4 माइक्रोप्लास्टिक कण पाए गए। यह पिछली बार के सर्वे में नल के पानी में पाए गए प्लास्टिक के कणों से दोगुना है। 
विज्ञापन


इसमें पॉलीप्रोपलीन, नायलॉन और पॉलीथिलीन टेरेफ्थेलेट जैसे तत्व पाए गए। इनका इस्तेमाल बोतल का ढक्कन बनाने में होता है। शोधकर्ता का मानना है कि पानी में ज्यादातर प्लास्टिक पानी को बोतल में भरते समय आता है, यह बोतल और उसके ढक्कन से आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक कण

एक दिन में एक लीटर बोतलबंद पानी पीने वाला इंसान हर साल प्लास्टिक के 10 हजार सूक्ष्म कण ग्रहण करता है। कई बार सफर के दौरान लोग ऐसी पानी की बोतलों खरीद कर पीते हैं जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो केवल ब्रांड वाला पानी ही पीते हैं। जब एक बोतल के मुताबिक हर साल इंसान 10 हजार प्लास्टिक के कण ग्रहण कर रहा है, तो वह लोग जो केवल ब्रांड वाला पानी ही पीते हैं वह तकरीबन एक दिन में 2-3 लीटर पानी को पीते ही होंगे। ऐसे में इस तरह के लोगों के लिए तो यह पानी और भी ज्यादा खतरनाक साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed