{"_id":"5c80b7f1bdec2214323f2685","slug":"planned-acid-attack-on-his-own-son-man-sentenced-to-sixteen-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही बेटे पर कराया तेजाब से हमला, अदालत ने सुनाई 16 साल कारावास की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने ही बेटे पर कराया तेजाब से हमला, अदालत ने सुनाई 16 साल कारावास की सजा
Thu, 07 Mar 2019 04:48 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
कारावास
- फोटो : FILE PHOTO
मात्र तीन साल के अपने बेटे पर तेजाब से हमला करने की साजिश रचने वाले एक पिता को ब्रिटेन की एक अदालत ने बुधवार को 16 साल कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में पांच अन्य लोगों को दोषी ठहराया गया। अभियोजकों ने बताया कि पिता ने यह साबित करने के लिए ऐसा किया कि उसकी पत्नी नन्हे बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती।
विज्ञापन
न्यायाधीश रॉबर्ट जकेस ने कहा कि मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले 40 वर्षीय पिता ने तेजाब मुहैया कराया और उसने की हमले की साजिश रची। अभियोजकों ने कहा कि पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने के लिए दोषी का नाम उजागर नहीं किया गया है। दोषी की पत्नी उसे 2016 में छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने बच्चे पर हमला करने के लिए एक अन्य व्यक्ति को धन दिया। हमला जुलाई 2018 में किया गया।
विज्ञापन