{"_id":"5cd6e1bebdec220783607f80","slug":"plane-kept-flying-with-unconscious-pilot-at-the-height-of-5500-feet-for-40-minutes-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में 5,500 फीट ऊंचाई पर बेहोश पायलट के साथ 40 मिनट तक उड़ता रहा विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया में 5,500 फीट ऊंचाई पर बेहोश पायलट के साथ 40 मिनट तक उड़ता रहा विमान
Sat, 11 May 2019 08:22 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 11 May 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में एक ट्रेनी पायलट ने एडिलेड हवाई अड्डे से नियंत्रित हवाई क्षेत्र में लगभग 40 मिनट तक बेहोशी में उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, उसने पहले न तो अपनी नींद पूरी नहीं की थी और न ही नाश्ता किया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो (एटीएसबी) ने नौ मार्च की इस गंभीर घटना को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें फ्लाइट स्कूल फ्लाइट ट्रेनिंग ऐडिलेड का विमान शामिल था। एटीएसबी ने कहा कि ट्रेनी पायलट ने उड़ान से पहले पर्याप्त नींद नहीं ली थी और उड़ान भरने से पहले महज चॉकलेट बार, एक एनर्जी ड्रिंक और थोड़ा पानी पिया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज ने बताया कि अपनी 40 मिनट की यात्रा के दौरान 5,500 फीट की उड़ान के समय उसे सिर में दर्द हुआ जिसके बाद उसने ऑटोपायलट ऑन कर दिया। डायमंड डीए 40 विमान ने एडिलेड के नियंत्रण वाले हवाई क्षेत्र में बिना इजाजत प्रवेश किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कई बार पायलट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे।
विज्ञापन
इसके बाद ऐडिलेड के दक्षिण-पश्चिम में उड़ान भर रहे पास में मौजूद एक अन्य विमान ने उस विमान को देखा और बताया कि पायलट को अब होश आ गया है। पायलट फिर दूसरे विमान के एस्कॉर्ट के तहत पैराफील्ड हवाई अड्डे पर लौट आया।