{"_id":"6a262b3ef24e114b7a034ad5","slug":"plane-explosion-video-dominican-republic-aircraft-emergency-landing-video-la-romana-international-airport-news-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plane Explosion Video: डोमिनिकन रिपब्लिक में विमान हादसा, टेक ऑफ के समय क्रैश हुआ विमान; वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Plane Explosion Video: डोमिनिकन रिपब्लिक में विमान हादसा, टेक ऑफ के समय क्रैश हुआ विमान; वीडियो वायरल
Mon, 08 Jun 2026 08:09 AM IST
Jyoti Bhaskar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटो डोमिंगो (डोमिनिकन रिपब्लिक)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटो डोमिंगो (डोमिनिकन रिपब्लिक)।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:09 AM IST
सार
कैरेबियन देश- डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। हादसे की वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी विमान क्रैश हो गया। अमेरिका में पंजीकृत यह बिजनेस जेट रविवार को आपात लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरस्ट्रिप से टकराने के बाद विमान आग के बड़े गोले में बदल गया। इस हादसे में विमान में सवार चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना का मंजर विचलित करने वाले
प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में विमान आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करता देखा जा सकता है। दुर्घटना से ठीक पहले विमान तेज गति से रनवे पर घिसटता हुआ देखा गया। इसके बाद विमान रनवे से फिसलकर हवाई अड्डा परिसर में ही घास वाले क्षेत्र में चला गया और इसी समय भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
विमान में सवार पायलट और सह-पायलट की मौत
डोमिनिकन नागरिक उड्डयन संस्थान (आईडीएसी) ने इस घटना की पुष्टि की है। संस्थान ने बताया कि पायलट और सह-पायलट ही विमान में एकमात्र सवार थे। दुर्घटना के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इसलिए बड़ी संख्या में लोग हताहत नहीं हुए। विमान के मॉडल को लेकर आईडीएसी ने कहा, यह एक गल्फस्ट्रीम जी200 दो इंजन वाला बिजनेस जेट था। अमेरिका में पंजीकरण के बाद इसे एन318जेएफ नंबर आवंटित हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; तटीय इलाकों में अलर्ट
टेक्सास जा रही थी फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे से पहले विमान ला रोमाना से टेकऑफ हुआ था। ला रोमाना देश की राजधानी सैंटो डोमिंगो से लगभग 130 किलोमीटर पूर्व में स्थित लोकप्रिय पर्यटन शहर है। यह विमान अमेरिका के टेक्सास में ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग लग गई।
ये भी पढ़ें- Iran War LIVE: क्या टूट गया युद्धविराम? ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, तेहरान में एयरस्पेस बंद; तनाव बढ़ा
क्या गंभीर यांत्रिक खराबी के कारण हुई दुर्घटना?
विमानन अधिकारियों की तरफ से जारी प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान दुर्घटना से पहले चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की सूचना दी थी। विमान में आई गंभीर यांत्रिक खराबी के कारण आपात स्थिति की सूचना दी गई। उस समय विमान ला रोमाना से लगभग 16 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था। हादसे की आशंका को देखते हुए पायलटों ने विमान को तत्काल नजदीकी वापस हवाई अड्डे पर लाने का प्रयास किया। आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करने के दौरान विमान क्रैश हो गया।