फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plane crash in China: No one was found alive even after 20 hours, 132 people were on board, NASA took pictures of the fire

चीन में विमान हादसा : 20 घंटे बाद भी कोई जिंदा नहीं मिला, 132 लोग सवार थे

Tue, 22 Mar 2022 09:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Mar 2022 09:01 AM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का यह बोइंग 737 विमान गुआंग्शी में सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने कुनमिंग से उड़ान भरी थी और औद्योगिक शहर ग्वांगझू जा रहा था। 

विज्ञापन
Plane crash in China: No one was found alive even after 20 hours, 132 people were on board, NASA took pictures of the fire
हादसे के शिकार चीनी विमान का मलबा - फोटो : social media

विस्तार

चीन में सोमवार को हुए बड़े विमान हादसे के 20 घंटे बाद भी कोई यात्री या चालक दल का सदस्य जीवित नहीं मिला है। देश में एक दशक के इस सबसे भयावह विमान हादसे में अब किसी के जिंदा बचने की उम्मीद बहुत कम है। 

विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का यह बोइंग 737-800 विमान गुआंग्शी में सोमवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने कुनमिंग से उड़ान भरी थी और औद्योगिक शहर ग्वांगझू जा रहा था। फ्लाइट रडार से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्भाग्यशाली विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर कुनमिंग एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर यह 29,100 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। करीब 2.20 बजे इससे संपर्क टूट गया था। 
विज्ञापन

घटना स्थल पर चीन की राहत व बचाव टीमें पहुंच चुकी है। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार 132 लोगों में से अब तक कोई जीवित नहीं मिला है। यह चीन में करीब एक दशक के इतिहास की भीषण त्रासदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद विमान और जहां यह हादसे का शिकार हुआ उस पहाड़ी इलाके में भयावह आग लग गई थी। यह आग इतनी विकराल थी कि यह नासा के उपग्रहों के कैमरों में दर्ज हो गई। सीसीटीवी के अनुसार तस्वीरों में घटना स्थल पर मलबा दिखाई दे रहा है, लेकिन विमान में सवार लोगों या चालक दल में से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और नहीं कोई जीवित मिला है। 
 

हादसे के तुरंत बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत व बचाव दल मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। जिनपिंग ने दुर्घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नागरिक विमानन क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए। बोइंग 737-800 को सबसे सुरक्षित विमान माना जाता है। एयरोस्पेस फर्म ने कहा है हमारे तकनीकी विशेषज्ञ चीन के नागरिक विमानन विभाग के नेतृत्व में जांच में सहायता के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed