{"_id":"60d104d58ebc3e348c5ea609","slug":"pictures-shows-that-the-dubai-princess-is-in-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाश: तस्वीरों ने बताया स्पेन में हैं दुबई की शहजादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तलाश: तस्वीरों ने बताया स्पेन में हैं दुबई की शहजादी
Tue, 22 Jun 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मैड्रिड।
एजेंसी, मैड्रिड।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:59 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर तस्वीर डालने वाली महिला की पहचान ब्रिटिश मीडिया ने रॉयल नौसेना की पूर्व सदस्य सायनेड टेलर के तौर पर बताई है।
विज्ञापन
दुबई की शहजादी लतीफा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई की शहजादी लतीफा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सोमवार को सामने आई है जिससे लगता है कि वह स्पेन में हैं और ‘यूरोप में छुट्टियां’ मना रही हैं। उन्हें 2018 में दुबई से भागने के दौरान पकड़ लिया गया था और संयुक्त राष्ट्र की एक समिति उन्हें लेकर चिंता जता चुकी है। इन तस्वीरों से स्पष्ट है कि 35 वर्षीय लतीफा न सिर्फ जीवित हैं बल्कि दिखने में स्वस्थ मालूम पड़ रही हैं।
विज्ञापन
एक महिला ने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली है जो बताती है कि दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतोम की बेटी शेख लतीफा एडॉल्फो सुआरेज मैड्रिड के बरजास हवाई अड्डे पर हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर डालने वाली महिला की पहचान ब्रिटिश मीडिया ने रॉयल नौसेना की पूर्व सदस्य सायनेड टेलर के तौर पर बताई है।
विज्ञापन
टेलर ने तस्वीर के साथ लिखा है, लतीफा के साथ यूरोप में छुट्टी मनाना जबरदस्त है। हम मजे कर रहे हैं। शेख लतीफा के बारे में पूछने पर टेलर ने अन्य टिप्पणी में लिखा कि वह अच्छी हैं।
विज्ञापन
फिलहाल लंदन और मैड्रिड में यूएई के दूतावासों के साथ-साथ सरकार के दुबई मीडिया दफ्तर ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टेलर ने मई में लतीफा की दुबई के दो मॉल में ली गई तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
भारत में पकड़ी जा चुकी हैं लतीफा
शेख लतीफा 2018 में भी अपने देश से भाग चुकी थीं। इन दौरान भारत के अपतटीय क्षेत्र से उन्हें हिरासत में लेकर वापस उनके देश को सौंप दिया गया था। यूएई और भारत ने अंतरराष्ट्रीय जल से एक नौका से कुछ विदेशियों समेत लतीफा को पकड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के हवाले कर दिया गया। यहां से उनके एक बार फिर भागने की खबरें आई थीं जिन पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई थी।