{"_id":"5d7c8a3f8ebc3e93a230c2d1","slug":"photographer-who-click-image-of-solitary-man-blocking-path-of-tanks-has-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टैंक मैन’ के नाम से मशहूर फोटोग्राफर चार्ली कोल का निधन, बाली में ली आखिरी सांस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘टैंक मैन’ के नाम से मशहूर फोटोग्राफर चार्ली कोल का निधन, बाली में ली आखिरी सांस
Sat, 14 Sep 2019 12:05 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
टैंक मैन के नाम से मशहूर फोटोग्राफर का निधन हो गया है
- फोटो : Social Media
चीन के थियानमेन चौक पर प्रदर्शन के दौरान टैंकों का रास्ता रोककर खड़े होने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर लेकर ‘टैंक मैन’ के नाम से मशहूर हुए फोटोग्राफर का इंडोनेशिया में निधन हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने 64 वर्षीय चार्ली कोल के बाली में निधन की पुष्टि की जहां वह लंबे समय से रह रहे थे।
विज्ञापन
विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम इस क्षति के लिए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’ कोल ने दोनों हाथों में बैग लिए सफेद कमीज पहने उस व्यक्ति की तस्वीर लेने के लिए 1990 में वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड जीता था।
विज्ञापन
यह तस्वीर बीजिंग के थियानमेन चौक पर लोकतंत्र समर्थक सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत के एक दिन बाद खींची गई थीं। सफेद कमीज वाले इस व्यक्ति की पहचान आज तक नहीं हो पाई। ‘टैंक मैन’ की तस्वीर 20वीं सदी की मशहूर तस्वीरों में से एक है। हालांकि, इस तस्वीर पर चीन में पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन