{"_id":"5c9036d8bdec22142d5e435c","slug":"philippines-whale-dies-from-gastric-shock-after-eating-40-kg-of-plastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में व्हेल के पेट से निकला 40 किलो प्लास्टिक, भूख से हुई थी मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में व्हेल के पेट से निकला 40 किलो प्लास्टिक, भूख से हुई थी मौत
Tue, 19 Mar 2019 05:54 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस में एक मरी हुई व्हेल के पेट से 40 किलो प्लास्टिक कचरा निकला है, जिसमें किराने की थैली और चावल की बोरियां तक शामिल थीं। विशेषज्ञों का मानना है कि व्हेल की मौत भूख के कारण हुई है। वो पेट में इतने अधिक कचरे के कारण कुछ खा नहीं पा रही थी। इससे उसकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी।
विज्ञापन
डी बोन कलक्टर म्यूजियम के निदेशक डारेल ब्लेचले ने कहा कि पोस्टमार्टम में इस बात का पता चला है कि प्लास्टिक कचरा खाने से व्हेल को गैस की समस्या हो गई थी, जिसके चलते वह कुछ खा नहीं पा रही थी। यही वजह रही कि वह भूख से मर गई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मत्स्य ब्यूरो के मुताबिक प्रदूषण के चलते किसी जलीय जीव की मौत का ये मामला शनिवार को सामने आया। दक्षिणी प्रांत की कम्पोस्टेला घाटी में यह व्हेल पाई गई। व्हेल की लंबाई 4.7 मीटर नापी गई।
विज्ञापन