फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines accuses Chinese coastguard of firing water cannons at supply boats

South China Sea: फिलीपींस का दावा- आपूर्ति नौकाओं पर चीनी जहाज कर रहा पानी की बौछार, चीन ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 23 Mar 2024 09:30 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 09:30 PM IST
सार

फिलीपींस की सेना ने दावा किया कि दक्षिण चीन सागर में हमारे आपूर्ति जहाजों पर चीन का तटरक्षक बल पानी की बौछारें कर रहा है। वहीं चीन जवाब में कहा कि समुद्री सीमा का उल्लंघन हो रहा है। 

विज्ञापन
Philippines accuses Chinese coastguard of firing water cannons at supply boats
फिलीपींस के जहाज पर चीन की सेना की पानी की बौछार - फोटो : ANI

विस्तार

चीन अक्सर अपने पड़ोसी देशों के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में रहता है। इस बीच, फिलीपींस ने चीन के तटरक्षक बल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर में चीन तटरक्षक सेना हमारे आपूर्ति नौकाओं पर पानी की बौछारें कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फिलीपींस का दावा, आपूर्ति जहाजों को चीन बना रहा निशाना
फिलीपींस सेना के मुताबिक, टकराव लगभग एक घंटे तक चला और यह तब हुआ जब वह सेकेंड थॉमस शोल के पास डूबे हुए सिएरा माद्रे जहाज पर नाविकों की एक छोटी चौकी को फिर से तैनात करने की कोशिश कर रहा था। फिलीपींस की सेना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चीनी तटरक्षक बल के निशान वाला एक सफेद जहाज एक भूरे रंग के जहाज के आगे से गुजरते हुए दिख रहा है, जिसकी पहचान फिलीपींस आपूर्ति नाव उनैजा के रूप में की है।
विज्ञापन


चेतावनी के बावजूद कर रहे थे सीमा पर घुसपैठ- गन यू
एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस सेना ने कहा कि चीन के तटरक्षक बल के जहाजों से पानी की बौछारों के लगातार विस्फोट के कारण UM4 आपूर्ति नाव को भारी क्षति हुई है।इस बीच, चीन तट रक्षक के प्रवक्ता गन यू ने दावा किया कि फिलीपींस के काफिले ने चीन द्वारा बार-बार जारी की गई चेतावनियों के बावजूद क्षेत्र में जबरन घुसपैठ की है। साथ ही चीन की संप्रभुता और सीमा का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर में अक्सर चीन दिखाता है दबंगई
गौरतलब है कि विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच यह ताजा घटना है। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है। 2016 में अंतरराष्ट्रीय अदालत ने कहा था कि नाइन-डैश लाइन पर चीन अपना दावा करता है, वह निराधार है। इस बीच, फिलीपींस वियतनाम, ब्रुनेई और मलेशिया जैसे अपने तटों के आसपास के समुद्री क्षेत्रों पर दावा करता है। ताइवान ने समुद्र के इलाकों पर भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed