फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peshawar High Court stops deportation of 100 Afghan musicians Pakistan News In Hindi

Pakistan: पेशावर हाईकोर्ट ने 100 अफगान संगीतकारों का निर्वासन रोका, दो माह तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक

Sun, 12 Jan 2025 04:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 04:17 AM IST
सार

पेशावर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान में राजनीतिक शरण चाहने वाले 100  अफगानिस्तानी संगीतकारों के जबरन निर्वासन पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति वकार अहमद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने हशमतुल्ला द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
Peshawar High Court stops deportation of 100 Afghan musicians Pakistan News In Hindi
पेशावर हाईकोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पेशावर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान में राजनीतिक शरण चाहने वाले 100   अफगानिस्तानी संगीतकारों के जबरन निर्वासन पर रोक लगा दी है। साथ ही संघीय सरकार को दो महीने में उनके मामलों पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने दलीलें सुनने के बाद मामले का निपटारा कर दिया और सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे दो महीने के दौरान उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वकार अहमद की पीठ का फैसला
न्यायमूर्ति वकार अहमद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने हशमतुल्ला द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। हशमतुल्ला ने दलील दी कि वे अफगानिस्तान के रहने वाले हैं, लेकिन तालिबान सरकार की स्थापना के बाद अपनी जान को खतरा देखते हुए वे पाकिस्तान चले आए। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का तर्क
मामले में याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि वे पहले ही अपनी आजीविका खो चुके हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में उन्हें और अधिक उत्पीड़न तथा जबरन निर्वासन की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने दलील दी कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत, पाकिस्तानी सरकार उन्हें जबरन निर्वासित नहीं कर सकती। पीठ ने याचिकाओं का निपटारा कर दिया और संघीय सरकार या उसके नामित अधिकारियों को दो महीने के भीतर अफगान संगीतकारों के शरण देने संबंधी आवेदनों पर निर्णय लेने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed