फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru Protest At least 12 dead in anti-government protests in Peru

Peru: पेरू में सरकार के खिलाफ जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन, 18 प्रदर्शनकारियों की मौत, लगा कर्फ्यू

Wed, 11 Jan 2023 02:34 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Jan 2023 02:34 AM IST
सार

पेरू में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष ने हिंसक रूप ले लिया है। झड़प में 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके मद्देनजर प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।  

विज्ञापन
Peru Protest At least 12 dead in anti-government protests in Peru
पेरू में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

पेरू में सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके मद्देनजर प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जल्द से जल्द चुनाव और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज ही होता जा रहा है। सभी प्रदर्शनकारी वर्तमान राष्ट्रपति को हटाने की भी मांग कर रहे हैं। यह घटना जुलियाका एयरपोर्ट पर हुई है। इस हिंसा में अब तक कुल 34 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


विद्रोह के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो को 18 महीने की जेल 
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो विद्रोह के आरोप में 18 महीने की कैद झेल रहे हैं।   मंत्रालय ने फेसबुक पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि जुलियाका में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जूलियाका में, पेरू के दक्षिणी पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे एक गवाह ने सड़कों पर गोलियों और धुएं के फुटेज रिकॉर्ड किए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी।
विज्ञापन


पेरू में बुरा हाल
अन्य फुटेज में दिखाया गया है कि खून से सने स्वेटर में जमीन पर पड़े एक व्यक्ति और अस्पताल के वेटिंग रूम में गंभीर रूप से घायल लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है। पेरू के लोकपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सशस्त्र बलों को संघर्षों को हल करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना कांग्रेस और केंद्र सरकार का कर्तव्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed