फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Permanent Representative of India to the UN Ruchira Kamboj says We have suffered immensely due to terrorism

UN: 'आतंकियों को फलने-फूलने में कुछ देश कर रहे मदद', भारतीय प्रतिनिधि ने बिना नाम लिए साधा PAK-चीन पर निशाना

Sat, 16 Dec 2023 09:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि सीमा पार आतंकवाद की वजह से हमें बहुत नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं सीमाओं के पार तस्करी किए गए अवैध हथियारों का उपयोग करके आतंकवादी समूहों द्वारा देश में आतंक फैलाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Permanent Representative of India to the UN Ruchira Kamboj says We have suffered immensely due to terrorism
Ruchira Kamboj - फोटो : Social Media

विस्तार

सीमा पार आतंकवाद और हिंसा के कारण हमें बहुत नुकसान हुआ है। यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कही। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे देशों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया, जो आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखे हैं।

विज्ञापन


हथियार दिए जा रहे
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि सीमा पार आतंकवाद की वजह से हमें बहुत नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं सीमाओं के पार तस्करी किए गए अवैध हथियारों का उपयोग करके आतंकवादी समूहों द्वारा देश में आतंक फैलाया जा रहा है। इसमें अब ड्रोन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आतंकवादियों की मदद कर रहा कोई
उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों के पास से मिले हथियार से साफ है कि उनकी कोई मदद कर रहा है। वह बिना किसी देश की मदद के बिना इतने बड़े स्तर पर हथियार नहीं जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह देना जारी रखे है। इन लोगों न केवल गंभीर अपराध किए हैं, बल्कि जालसाजी और विरोधी-राज्य की मुद्रा के प्रसार, सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए हथियारों, ड्रग्स और अन्य साधनों की आपूर्ति जैसे माध्यमों से अपने विरोधी-राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाना जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्दाश्त नहीं करने का आह्वान
कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी समूहों और उनको सहायता देने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हिंसा जारी रखने में सबसे ज्यादा मदद हथियार उपलब्ध कराकर की जा रही है। सबसे पहले राष्ट्रों को ऐसे लोगों पर शिंकजा कसने की जरूरत है, जो इन लोगों यह सुविधा पहुंचा रहे हैं। देशों को हथियारों के अधिग्रहण को सीमित करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि यह परिषद आतंकवादी तत्वों और उनको सहायता देने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करे।

कई दशकों से आतंकवादियों का सामना कर रहे
छोटे हथियारों पर यूएनएससी की खुली बहस में बोलते हुए उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत सीमा पार आतंकवाद और अवैध हथियारों का उपयोग करने वाले आतंकवादी समूहों द्वारा की जाने वाली हिंसा से परेशान है। उन्होंने कहा कि कई दशकों से आतंकवादियों का सामना कर रहे हैं। भारत आतंकवादियों को छोटे हथियारों और गोला बारूद उपलब्ध कराने के खतरों से अवगत है। 

अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर
उन्होंने कहा, 'हमें सीमा पार आतंकवाद और आतंकवादी समूहों द्वारा इन अवैध हथियारों का उपयोग करके की गई हिंसा के कारण बहुत नुकसान हुआ है, जिसमें अब ड्रोन का उपयोग भी शामिल है। आतंकवादियों के बेड़े में बढ़ते हथियारों को देखकर साफ है कि यह किसी देश की मदद के बिना नहीं फल फूल सकते हैं।' उन्होंने डायवर्जन प्वाइंट्स और ट्रैफिकिंग मार्गों की पहचान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed