{"_id":"609ec63fbf4504270c4e41cc","slug":"people-protested-when-two-indians-were-detained-in-scotland","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉटलैंड : दो भारतीयों को हिरासत में लेने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, रिहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्कॉटलैंड : दो भारतीयों को हिरासत में लेने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, रिहा
Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
सार
- आव्रजन नियमों के उल्लंघन पर पकड़ा, पीएम निकोला स्टर्जन ने किया दखल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Wikimedia Commons
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के सीमा बल के अधिकारियों ने स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो शहर में आव्रजन संबंधी नियमों के उल्लंघन के संदेह में दो भारतीय को हिरासत में ले लिया। लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर करीब आठ घंटे तक बल की गाड़ी को वहां से जाने नहीं दिया। इसके बाद सीमा बल अधिकारियों को दोनों भारतीय रिहा करने पड़े।
विज्ञापन
द इंडिपेंडेंट की खबर के अनुसार, दोनों भारतीयों को जमानत पर रिहा किया गया है और मामले की जांच जारी है। खबर के मुताबिक, ग्लासगो के पोलोक्शील्ड्स क्षेत्र में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने दोनों भारतीयों को ले जा रही बॉर्डर एजेंसी की वैन को वहां रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी वहां, ‘हमारे पड़ोसियों को छोड़ दो, उन्हें जाने दो’ और ‘पुलिस कर्मी घर जाओ’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के बाद स्कॉटलैंड की पीएम निकोला स्टर्जन को मामले में दखल देते हुए बयान जारी करना पड़ा। उन्होंने ‘होम ऑफिस’ पर खतरनाक एवं अस्वीकार्य स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ईद के दिन, कोविड-19 के प्रकोप के बीच ऐसा करना ठीक नहीं। लेकिन इससे भी बड़ी समस्या भयावह आश्रय एवं आव्रजन नीति है। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से आश्वासन देने की मांग की कि वे ऐसे हालात दोबारा पैदा नहीं करेंगे।