फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People of the world said Welcome Back America on the victory of Joe Biden and Kamala Harris

बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर दुनिया के कई नेताओं ने दी बधाई, पेरिस ने कहा- वेलकम बैक अमेरिका

Sun, 08 Nov 2020 06:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Nov 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
People of the world said  Welcome Back America on the victory of Joe Biden and Kamala Harris
Joe biden and kamala harris - फोटो : पीटीआई

पेनस्लिवेनिया के अनौपचारिक नतीजे की घोषणा होते ही वाशिंगटन डीसी सहित देश के कुछ हिस्सों में डेमोक्रेट समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया। जो बाइडन और कमला हैरिस की जीत के साथ ही दुनिया के लोगों की ओर से बधाई संदेश पहुंचने लगे। शनिवार को राजनीतिक से अलग हटकर विश्व के नेताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस, जिन्होंने उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा देने वाली पहली महिला के रूप में इतिहास बनाया, को बधाई दी। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने एक ट्वीट में ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बाइडन और हैरिस को बधाई दी। जॉनसन ने कहा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका के चुनाव के लिए जो बाइडन को राष्ट्रपति के रूप में और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई। अमेरिका हमारा सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी है और मैं जलवायु परिवर्तन से व्यापार और सुरक्षा तक हमारी साझा प्राथमिकताओं पर एक साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।'
विज्ञापन



वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि बाइडन को राष्ट्रपति बनने के लिए जो लोगों का प्यार मिला है और जिस तरह से उन्होंने खुद को संभाला है मैं उसकी तारीफ करता हूं। मेरे लिए अपने राष्ट्रपति, जो बाइडन और हमारी पहली महिला, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई देने से बड़ा मेरे लिए कोई और गर्व की बात नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, लंदन के मेयर सादिक खान ने फेसबुक पर लिखा, बाइडन और हैरिस को उनकी अच्छी जीत के लिए बधाई। सादिक खान ने कहा कि 'लंदन आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक है - यह पुल बनाने का समय है, दीवारें नहीं।'

नॉर्वे के प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने कहा, अमेरिका नॉर्वे का सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी है और हम कई क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम करते हैं। सोलबर्ग ने ट्वीट कर कहा कि 'नार्वे सरकार की ओर से, मैं जो बाइडन को उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई देता हूं। यूएस नॉर्वे का सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी है और हम कई क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम करते हैं। मैं मिस्टर बाइडन और कमला हैरिस के नेतृत्व में अमेरिका के साथ हमारे सहयोग को विकसित करने के लिए तत्पर हूं।'

बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डे क्रू ने ट्विटर पर लिखा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव में जीत के लिए जो बाइडन को बधाई। एक रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने इस चुनाव में अपना वोट डाला है। यह अमेरिकी जीवन और उसके लोकतंत्र की जीवंतता को दिखाता है।'


पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने कहा कि 'बाइडन की जीत जलवायु की आपात स्थिति से लड़ने की कार्रवाई से कहीं ज्यादा खूबसूरत प्रतीक है। वेलकम बैक अमेरिका। उम्मीद है कि डेमोक्रेट नेता जल्द ही ऐसे काम की रूपरेखा तय करेंगे जिनको पिछले चार वर्षों से व्हाइट हाउस ने तवज्जो नहीं दी है।'


रोम में एक कॉफी बार में लोगों ने इस जीत का जश्न मनाया। बर्लिन के नगर अधिकारी सावसन चेब्ली ने कहा कि 'मेरे बेटे के जन्म के बाद बाइडन की जीत मेरे लिए इस साल की सबसे बड़ी खबर है। सब कुछ रातोंरात बेहतर नहीं हो सकता, लेकिन ट्रंप को आखिरकार जाना पड़ा।'

जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने ट्वीट किया कि 'हम अगली अमेरिकी सरकार के साथ काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम एक नए करार के तहत अटलांटिक पार समझौते के लिए सहयोग करना चाहते हैं।'


इटली के विदेश मंत्री लुगी डी मायो ने इटली और अमेरिकी ध्वजों के साथ दोनों नेताओं को बधाई दी। बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने कमला को बधाई देते हुए कहा कि 'वह पूरी दुनिया की लड़कियों के लिए अहम मिसाल बनेंगी और उनके लिए रोल मॉडल बनेंगी। हैरिस ने दिखा दिया है कि लड़के और लड़कियां समान अधिकारों और अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed