फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People debate on Twitter CEO Jack Dorsey diet and ice bath

ट्विटर के सीईओ 22 घंटे तक कुछ नहीं खाते और बर्फ से नहाते हैं, अब डाइट पर छिड़ी बहस

Mon, 15 Apr 2019 12:44 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 15 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
People debate on Twitter CEO Jack Dorsey diet and ice bath
ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी - फोटो : File Photo

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी अपनी डाइट को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 42 वर्षीय डोर्सी दिन के 22 घंटे तक कुछ नहीं खाते, पांच मील तक चलकर अपने ऑफिस जाते हैं और ब्रेकफास्ट एवं लंच भी नहीं करते।


loader

वह केवल एक बार ही खाना खाते हैं। इस खाने में वह मीट और मछली सलाद, हरी सब्जियां या फिर फलों के साथ खाते हैं। केवल इतना ही नहीं डोर्सी मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोजाना 15 मिनट तक बर्फ में नहाते हैं। वहीं वीकेंड पर वह बिलकुल खाना नहीं खाते, इन दो दिनों तक वो केवल पानी पीते हैं।

फिटनेस पर्सनेलिटी बेन ग्रीनफील्ड के साथ एक पोडकास्ट में डोर्सी ने कहा कि अपने स्वास्थ्य को सजा देकर उन्हें तीक्ष्ण रहने में मदद मिलती है। उनका कहना है, "मन में केंद्रित बिंदु है... मैं बिस्तर पर जा सकता हूं और वास्तव में 10 मिनट में सो जाता हूं।"

डोर्सी की इस डाइट पर ट्विटर पर एक यूजर ने कहा है, "ये कोई वेल्नेस हैक नहीं है। यह एक अनियमित खानपान है।"

इससे पहले जनवरी में भी डोर्सी ने एक ट्वीट करते हुए अपने खाने के रुटीन के बारे में बताया था, जिसकी आलोचना की गई थी। बता दें डोर्सी रोजाना दो घंटे तक ध्यान करते हैं। उन्होंने इस ट्वीट में कहा था कि ब्रेकफास्ट/लंच/डिनर ना करते हुए उन्हें ये महसूस हुआ है कि ऐसा करके दिन बड़ा लगता है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed