फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pedro Castillo still hopeful of victory in Peru presidential election

पेरू : राष्ट्रपति चुनाव में पेड्रो कास्टिलो को अब भी जीत की उम्मीद

Tue, 08 Jun 2021 01:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लीमा/टेकाबंबा
एजेंसी, लीमा/टेकाबंबा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pedro Castillo still hopeful of victory in Peru presidential election
पैड्रो कास्टिलो - फोटो : twitter

पेरू में हुई मतगणना में दक्षिणपंथी नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी की पुत्री केईको फुजीमोरी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी पैड्रो कास्टिलो को कड़े मुकाबले में बहुत कम अंतर से राष्ट्रपति चुनाव में हराया है। इसके बाद समाजवादी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने कहा, मुझे पेरूवासियों पर पूरा भरोसा है और हार-जीत का यह अंतर बहुत ही कम मार्जिन से है।

विज्ञापन


रविवार को यहां हुए इन चुनाव में एक फीसदी मतों की त्रुटि के अंतर के साथ डाले गए वोटों की त्वरित गणना में कास्टिलो मात्र 0.4 फीसदी मतों से ही आगे थे। जबकि पिछले एग्जिट पोल में तीन फीसदी के अंतर से उन्हें हरा दिया गया था। जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति की बेटी केइको फुजीमोरी एक फीसदी अंक के साथ 0.6 से ऊपर बताई गईं।
विज्ञापन


अब तक पूर्व राष्ट्रपति की बेटी फुजीमोरी को मिले 52.4 फीसदी मत
हालांकि बाद में 61 फीसदी मतगणना के साथ फुजीमोरी को 52.4 फीसदी मत मिले जबकि कास्टिलो 47.5 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पेरू में राष्ट्रपति पद के लिए पहले चरण का मतदान अप्रैल में हुआ था, लेकिन 18 उम्मीदवारों में से किसी भी उम्मीदवार ने जीत हासिल करने के लिए जरूरी कुल वोट का आधे से अधिक मत हासिल करने में कामयाबी हासिल नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव पूर्व जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक वामपंथी लिब्रे पार्टी के उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो को दो फीसदी वोटों की बढ़त मिली हुई थी। कास्टिलो शिक्षक यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उधर 46 वर्षीया फुजीमोरी तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में उतरी थी। पिछले दो मौकों पर वे मामूली अंतर से हार गई थीं।


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस बार पेरू के धनी-मानी तबकों ने फुजीमोरी को जिताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसकी वजह कास्तिलो का ये वादा है कि अगर वे सत्ता में आए तो राष्ट्रीयकरण की नीति पर चलेंगे, आयात को हतोत्साहित करेंगे, और धनी लोगों पर टैक्स बढ़ाएंगे। कास्टिलो ने एक नया जनपक्षीय संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का वादा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed