फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paul Wheelan: What will the Russian court decide on a US citizen caught on espionage charges?

पॉल व्हीलन: रूस-अमेरिका के रिश्तों पर पड़ेगा जासूसी के मुकदमे का असर, क्या होगा अदालत का फैसला?

Tue, 16 Jun 2020 04:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन/मॉस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन/मॉस्को। Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 16 Jun 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
Paul Wheelan: What will the Russian court decide on a US citizen caught on espionage charges?
प्रतीकात्मक तस्वीर

शीतयुद्ध के बाद पहली बार रूस की अदालत में अमेरिका के पूर्व नौसैनिक पॉल व्हीलन के मुकदमे का फैसला होना है। सार्वजनिक निगाहों से दूर एक बंद कमरे में होने वाली इस सुनवाई में उन्हें सरकारी गोपनीय दस्तावेज लेने की कोशिश के आरोप में 20 साल तक की सजा हो सकती है। यह मुकदमा ऐसे वक्त में हो रहा है जबकि अमेरिका और रूस के रिश्ते बेहद खराब हैं।

विज्ञापन


50 वर्षीय पॉल व्हीलन को दिसंबर 2018 में मॉस्को में गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह रूसी जेल में हैं। व्हीलन ने कहा है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। असहाय कॉमेडी किरदार मिस्टर बीन से अपनी तुलना करते हुए पॉल व्हीलन ने कहा है, रूस ने सोचा कि उसने जासूसी मिशन पर आए जेम्स बांड को पकड़ा है, लेकिन असलियत में उन्होंने छुट्टी पर आए मिस्टर बीन को अगवा किया है।उधर, मॉस्को में अमेरिकी राजदूत जॉन सलिवन ने मुकदमे की निंदा करते हुए उसे अनुचित और अपारदर्शी बताया है। दूतावास की एक प्रवक्ता ने बताया, यह गोपनीय था, कोई सबूत पेश नहीं किए गए और रक्षा के लिए गवाहों को अनुमति नहीं दी गई। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पहले ही पॉल की रिहाई की मांग कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें सजा के बाद दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


कैदियों की अदला-बदली संभव

पॉल व्हीलन को अमेरिकी सेना से बिना सम्मान के निकाल दिया गया था और वे एक अमेरिकी ऑटोपार्ट्स कंपनी में वैश्विक सुरक्षा के प्रमुख थे। उनके पास ब्रिटिश ,कनाडा और आयरिश पासपोर्ट भी हैं। खुफिया हल्कों में चर्चा है कि उन्हें सजा देने के बाद कैदियों की अदला बदली करते हुए उन्हें अमेरिका को वापस किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले पॉल व्हीलन ने रूसी कैद में दुर्व्यवहार की शिकायत की थी और अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed