{"_id":"61f8159f433a6865ba63eb6f","slug":"party-gate-row-boris-johnson-apologized-said-that-will-change-the-way-the-government-is-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"Party Gate Row: रिपोर्ट जारी होने के बाद बोरिस जॉनसन ने मांगी माफी, कहा- सरकार चलाने के तरीके में बदलाव करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Party Gate Row: रिपोर्ट जारी होने के बाद बोरिस जॉनसन ने मांगी माफी, कहा- सरकार चलाने के तरीके में बदलाव करेंगे
Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
सार
जॉनसन ने विपक्षी नेताओं और अपने कुछ कंजर्वेटिव सांसदों की इस्तीफा देने की मांग को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : twitter.com/BorisJohnson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाली पार्टियों के लिए सोमवार को माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन पर और उनकी सरकार पर भरोसा किया जा सकता है। जॉनसन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों से कहा कि वह पार्टीगेट मामले के मद्देनजर सरकार चलाने के तरीके में बदलाव करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं इसे ठीक कर दूंगा। उनकी यह टिप्पणी तब आई, जब लोकसेवक सू ग्रे ने मामले की जांच में अपने निष्कर्षों में कहा कि प्रधानमंत्री और उनके कर्मचारियों द्वारा 2020 और 2021 में कोविड प्रतिबंधों के बीच पार्टियों का आयोजन नियमों का घोर उल्लंघन था। मामले में पुलिस अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जॉनसन ने विपक्षी नेताओं और अपने कुछ कंजर्वेटिव सांसदों की इस्तीफा देने की मांग को भी खारिज कर दिया। अपनी रिपोर्ट में ग्रे ने निष्कर्ष निकाला कि नेतृत्व और निर्णय की विफलताओं ने ऐसी चीजों को होने दिया, जिन्हें होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निष्कर्ष पूरी रिपोर्ट के बजाय अपडेट का हिस्सा है। पुलिस के अनुरोध पर निष्कर्षों के प्रमुख अंशों को रोककर रखा गया है, क्योंकि पुलिस मामले में अलग से जांच कर रही है। रिपोर्ट का निष्कर्ष जॉनसन के लिए एक झटका है जिन्होंने पहले कहा था कि नियमों का हर समय पालन किया गया। ग्रे के निष्कर्ष 16 में से केवल चार कार्यक्रमों से संबंधित हैं जिनकी उन्होंने जांच की थी।