{"_id":"665525f8f967ffe26009ebc6","slug":"papua-new-guinea-more-than-2000-dead-due-to-landslide-government-seeks-international-help-for-relief-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, राहत-बचाव कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Landslide: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, राहत-बचाव कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार
Tue, 28 May 2024 06:02 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, मेलबर्न।
एजेंसी, मेलबर्न।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 May 2024 06:02 AM IST
सार
Landslide: पापुआ न्यू गिनी सरकार ने स्पष्ट किया है कि शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है।
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के बाद 2000 से ज्यादा मौतें
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने पापुआ न्यू गिनी में 670 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी। सरकार का आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी के आंकड़ों से करीब तिगुना है। संयुक्त राष्ट्र को लिखे गए एक पत्र में राष्ट्रीय आपदा केंद्र के कार्यवाहक निदेशक ने कहा, भूस्खलन में 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए और ‘बड़ा विनाश’ हुआ।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने दुख जताया
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से हुए जानमाल की हानि पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, हमारी संवेदनाएं सरकार व लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में अपने दोस्तों के साथ एकजुटता से खड़ा है। जयशंकर ने कहा, भूस्खलन से क्षेत्र को भारी क्षति हुई है। हमारी पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति है।
विज्ञापन
