{"_id":"5dfa20218ebc3e87b07067d2","slug":"panama-jail-violence-12-killed-in-ak-47-gang-shoot-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य अमेरिकी देश पनामा की जेल में गोलीबारी, 12 कैदियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्य अमेरिकी देश पनामा की जेल में गोलीबारी, 12 कैदियों की मौत
Wed, 18 Dec 2019 08:52 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 18 Dec 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
मध्य अमेरिकी देश पनामा की एक जेल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 से अधिक घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना मंगलवार की है। पनामा प्रशासन ने बताया कि यह गोलीबारी जेल के एक ब्लॉक में हुई, जहां एक ही गिरोह के सदस्यों को रखा गया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पनामा सिटी की जेल में हथियार तस्करी करके लाए गए थे। घटनास्थल से 5 पिस्तौल और तीन राइफल बरामद हुए हैं। नेशनल पुलिस के सहायक निदेशक एलेक्स मोज ने बताया कि तस्करी की यह समस्या लंबे समय से चल रही है और कई तरीके हैं, जिससे हथियार यहां तक पहुंच जाते हैं। गृह विभाग ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई गार्ड या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और न ही कोई जेल से फरार हुआ है।
विज्ञापन