फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian student came to interview for citizenship, arrested, had to bear brunt of raising support of Gaza

US: नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने पहुंचा फलस्तीनी छात्र गिरफ्तार, गाजा के समर्थन में आवाज उठाना पड़ा भारी

Tue, 15 Apr 2025 10:15 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्मोंट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्मोंट Published by: बशु जैन Updated Tue, 15 Apr 2025 10:15 AM IST
सार

कोलंबिया विवि के फलस्तीनी छात्र ने गाजा के समर्थन में प्रदर्शनों में भाग लिया था। इसके साथ ही उसने विवि में फलस्तीनी छात्र संघ की सह-स्थापना की थी। छात्र जब नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने पहुंचा तो उसे आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Palestinian student came to interview for citizenship, arrested, had to bear brunt of raising support of Gaza
अमेरिका में गाजा के समर्थन में प्रदर्शन। - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा के समर्थन में आवाज उठाना एक फलस्तीनी छात्र को भारी पड़ गया। कोलंबिया विवि का फलस्तीनी छात्र जब अमेरिकी नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने वर्मोंट के आव्रजन कार्यालय में पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छात्र के वकीलों ने बताया कि मोहसेन महदावी अमेरिका का एक कानूनी स्थायी निवासी है। उसके पास 2015 से ग्रीन कार्ड है। उसे आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंटों ने कोलचेस्टर में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वकीलों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कहां है? हमने संघीय अदालत में एक याचिका दायर की जिसमें सरकार को उसे राज्य या देश से निकालने से रोकने का आदेश मांगा गया है। वकील लूना ड्रोबी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने मोहसेन महदावी को फलस्तीनियों की ओर से उनकी वकालत और एक फलस्तीनी के रूप में उनकी पहचान के कारण हिरासत में लिया। यह गाजा में अत्याचारों के खिलाफ बोलने वालों को चुप कराने का एक प्रयास है। यह असांविधानिक भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जॉर्जिया में हिंदूफोबिया, मंदिरों पर हमला अब अपराध; सीनेट में विधेयक पेश होने के बाद लोगों में खुशी की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में दायर याचिका में बताया गया है कि महदावी का जन्म वेस्ट बैंक के एक शरणार्थी शिविर में हुआ था और वह 2014 में संयुक्त राज्य अमेरिका आ गए थे। उन्होंने हाल ही में कोलंबिया में कोर्सवर्क पूरा किया। वह मई में स्नातक की उपाधि और फिर सर्दियों में मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू करेंगे। वह प्रतिबद्ध बौद्ध है, जो अहिंसा और सहानुभूति को अपने धर्म के केंद्रीय सिद्धांत के रूप में मानते हैं।

याचिका में बताया गया कि महदावी गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान के मुखर आलोचक हैं और मार्च 2024 तक कोलंबिया विवि में कैंपस विरोध प्रदर्शन आयोजित करते रहे। उन्होंने कोलंबिया में फलस्तीनी छात्र संघ की सह-स्थापना महमूद खलील के साथ की। खलील को हाल ही में आव्रजन विभाग ने हिरासत में लिया था।

दोस्त ने साझा किया गिरफ्तारी का वीडियो
महदावी के साथ उनके दोस्त क्रिस्टोफर हेलाली भी आव्रजन कार्यालय गए थे। उन्होंने अधिकारियों द्वारा महदावी को ले जाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। हेलाली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में महदावी को अपने हाथों से शांति का संकेत देते हुए और कार की ओर ले जाते हुए दिखाया गया है।


ये भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश विभाग का बजट आधा करने का प्रस्ताव, UN-नाटो समेत अन्य समूहों की फंडिंग में भी होगी भारी कटौती

हेलाली ने महदावी को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी बताया। हेलाली ने कहा कि वह और महदावी जानते थे कि महदावी को आज हिरासत में लिया जा सकता है और उनके मित्र ने फिर भी आगे बढ़ना जारी रखा। वह अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा था, उसके लिए घबराया हुआ था। लेकिन वह इस साक्षात्कार में आने के लिए बहुत दृढ़ था क्योंकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया था और वह एक कानून का पालन करने वाला नागरिक है। 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की रिहाई की मांग
वहीं वर्मोंट के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महदावी की गिरफ्तारी की निंदा की। सीनेटर बर्नी सैंडर्स, सीनेटर पीटर वेल्च और प्रतिनिधि बेका बालिंट ने कहा कि नागरिकता प्रक्रिया में अंतिम चरण में से एक को पूरा करने के बजाय उन्हें हथियारबंद अधिकारियों ने हथकड़ी पहना दी। यह अनैतिक, अमानवीय और अवैध है। महदावी अमेरिका के एक वैध निवासी हैं। उनको कानून के तहत उचित प्रक्रिया का लाभ दिया जाना चाहिए और तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed