फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hinduphobia in Georgia, attack on temples now crime happiness among people after bill was introduced in Senate

US: जॉर्जिया में हिंदूफोबिया, मंदिरों पर हमला अब अपराध; सीनेट में विधेयक पेश होने के बाद लोगों में खुशी की लहर

Tue, 15 Apr 2025 09:08 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Tue, 15 Apr 2025 09:08 AM IST
सार

सीनेटर स्टिल ने चार अप्रैल को सीनेटर इमैनुएल जोन्स, जेसन एस्टेव्स और क्लिंट डिक्सन के साथ जॉर्जिया स्टेट सीनेट में विधेयक 375 पेश किया। सीनेटर स्टिल और डिक्सन रिपब्लिकन पार्टी से हैं, सीनेटर जोन्स और एस्टेव्स डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। अब अगर कोई हिंदू के खिलाफ उसकी आस्था के आधार पर कोई गैरकानूनी काम करता है, तो इस अपराध के लिए सजा बढ़ा दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Hinduphobia in Georgia, attack on temples now crime happiness among people after bill was introduced in Senate
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में अब हिंदूफोबिया और मंदिरों पर हमला करने पर कड़ी सजा मिलेगी। राज्य की सीनेट में सीनेटर स्टिल ने विधेयक 375 पेश किया है। विधेयक पेश होने के बाद हिंदुओं में खुशी की लहर है। उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (COHNA) ने स्वागत किया है। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राज्य ने वैधानिक स्तर पर ऐसा कदम उठाया है।

विज्ञापन


उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने कहा कि वह जॉर्जिया सीनेट में सीनेट विधेयक 375 की शुरूआत का गर्व से स्वागत करता है। संगठन ने इसे राज्य दंड संहिता में हिंदूफोबिया और हिंदू विरोधी घृणा को औपचारिक रूप से मान्यता देने का ऐतिहासिक कदम कहा। संगठन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून प्रवर्तन और राज्य एजेंसियों को पूर्वाग्रह और भेदभाव की घटनाओं का दस्तावेजीकरण और प्रतिक्रिया करते हुए हिंदूफोबिया को ध्यान में रखने में सक्षम बनाता है। संगठन के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष राजीव मेनन ने कहा कि यह जॉर्जिया और पूरे अमेरिका में हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश विभाग का बजट आधा करने का प्रस्ताव, UN-नाटो समेत अन्य समूहों की फंडिंग में भी होगी भारी कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विधेयक न केवल हिंदू विरोधी घृणा की बढ़ती घटनाओं का जवाब है, बल्कि यह इस बात की पुष्टि भी है कि हमारा समुदाय कानून के तहत समान संरक्षण का हकदार है। इसमें योगदान देता है और समान सुरक्षा का हकदार है। संगठन ने कहा कि जॉर्जिया के हिंदुओं के नेतृत्व और वकालत के बिना विधायी प्रयास सफल नहीं हो पाता, जिनके सांसदों के साथ गहन जुड़ाव और जमीनी स्तर पर लामबंदी ने विधेयक को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने कहा कि यह समर्थन हिंदू धर्म को मानने वालों सहित सभी अमेरिकियों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जॉर्जिया पीएसी के हिंदू बोर्ड की सदस्य शोभा स्वामी ने कहा कि बिल पेश करने वाले सीनेटर स्टिल हमेशा से हिंदू समुदाय के कट्टर समर्थक रहे हैं। हिंदूफोबिया से लड़ने के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए आशा की किरण रही है।

ये भी पढ़ें: कोर्ट के आदेश बावजूद ट्रंप प्रशासन ने एपी को ओवल ऑफिस प्रवेश करने से रोका, क्या है पूरा विवाद?


दो रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने पेश किया विधेयक
सीनेटर स्टिल ने चार अप्रैल को सीनेटर इमैनुएल जोन्स, जेसन एस्टेव्स और क्लिंट डिक्सन के साथ जॉर्जिया स्टेट सीनेट में विधेयक 375 पेश किया। सीनेटर स्टिल और डिक्सन रिपब्लिकन पार्टी से हैं, सीनेटर जोन्स और एस्टेव्स डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं।

एक्स पर एक वीडियो में स्टिल ने कहा कि सीनेट बिल 375 जॉर्जिया और संभवतः पूरे देश में अपनी तरह का पहला बिल है, जो राज्य के आपराधिक कोड में घृणा अपराधों की सूची में हिंदूफोबिया को जोड़ता है। इसका मतलब है कि अगर कोई हिंदू के खिलाफ उसकी आस्था के आधार पर कोई गैरकानूनी काम करता है, तो इस अपराध के लिए सजा बढ़ा दी जाएगी। जैसा कि हमने पिछले साल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में देखा है, इस प्रकार के अपराध को जॉर्जिया राज्य में कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमारे देश में इसके लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस साल के लिए विधायी सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन अगले जनवरी में सत्र फिर से शुरू होने पर विधेयक पर कार्रवाई की जाएगी। यह विधेयक संभवतः पहले सीनेट न्यायपालिका समिति के पास जाएगा और क्योंकि मैं इस नीति समिति में काम करता हूं, मुझे विश्वास है कि इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी से जॉर्जिया को धार्मिक घृणा से मुक्त राज्य बनाने, धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन करने और हिंदूफोबिया को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed