फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian death toll since start of Israel-Hamas war tops 50,000 World News In Hindi

इस्राइल-हमास युद्ध: 'संघर्ष में अबतक मारे गए 50000 फलस्तीनी', गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आकड़े

Sun, 23 Mar 2025 05:01 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

एक बार फिर गाजा में अशांति का महौल बन गया है। इस्राइल लगातार रूप से हमला करना शुरू कर चुका है। इस्राइली सेना ने शांति समझौता खत्म होने के बाद हवाई हमले और जमिनी स्तर से हमले तेज कर दिए है। इसी बीच गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पूरे संघर्ष में मारे गए फलस्तीनी को लेकर ताजा और चौकाने वाले आकड़े जारी किए है। 

विज्ञापन
Palestinian death toll since start of Israel-Hamas war tops 50,000 World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और तनावपूर्ण होता हुआ जा रहा है। इसी बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस युद्ध में जान गवाने वाले फलस्तीनी लोगों की संख्या को लेकर रविवार को ताजा आकड़े जारी किए है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 50,000 से अधिक फलस्तीनी लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा, 113,000 से अधिक लोग इस युद्ध में घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


आकड़े में ताजा हमले में हुए मौतों का भी जिक्र
मंत्रालय द्वारा जारी आकड़े में ये भी बताया कि पिछले सप्ताह इस्राइल के हवाई हमलों के बाद से 673 और लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन आंकड़ों में नागरिकों और लड़ाकों के बीच कोई अंतर नहीं किया गया है, यानी यह आंकड़े दोनों के लिए मिलाकर दिए गए हैं। इस हिंसा ने गाजा में बहुत बड़ी तबाही मचाई है और वहां के लोग भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza War: आर-पार के मूड में नेतन्याहू, खान यूनिस में इस्राइल का बड़ा हमला; हमास नेता अल-बर्दावील समेत 19 मरे
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में एक बार फिर पहुंची इस्राइली सेना

इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता टूटने के बाद एक बार फिर से इस्राइली सैनिकों की गाजा में वापसी हो गई। बीते बुधवार को इस्राइली सैनिकों ने एक बार फिर से गाजा को उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में बांटने वाले नेतजारिम कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया। पहले चरण के युद्धविराम समझौते के बाद इस्राइली सैनिकों ने इस कॉरिडोर को खाली कर दिया था। साथ ही इस्राइली रक्षा मंत्री ने धमकी दी थी कि जब तक हमास बाकी बचे बंधकों को नहीं छोड़ता तब तक हमले जारी रहेंगे।


इस्राइली हवाई हमले ने मचा दिया तबाही
इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम की बातचीत पटरी से उतर गई। गाजा में प्रवेश से पहले बीते मंगलवार को ही इस्राइल ने गाजा पर भीषण हवाई हमला किया, जिसमें 400 से ज्यादा फलस्तीनी लोग मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही इस्राइल ने गाजा में बड़ी संख्या में सैनिक भेज दिए हैं, जिससे एक बार फिर गाजा में लड़ाई शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है। 

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश की सेना ने एनसीपी के आरोपों को किया खारिज, कहा- ये सब झूठ और बेबुनियाद बातें हैं

गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हुआ ये युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि बीते दिनों अमेरिका, कतर, मिस्र जैसे देशों के प्रयास के बाद छह सप्ताहों के लिए संघर्ष विराम समझौता और बंधको की रिहाई पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सहमति जताई। इसके बाद इस बात की आशंका जताई जाने लगी कि शायद इस युद्ध में तबाही थोड़ी कम मचे, लेकिन ठीक इसके विपरित इस्राइल ने अपने कैदियों की रिहाई में देरी होने के चलते समझौता को खत्म कर दिया और गाजा पर फिर से हमले करने शुरू कर दिए। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed