फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   palestine supporters demanding ceasefire in Gaza clashed with London Police

UK: लंदन पुलिस से भिड़े गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे फलस्तीन समर्थक, इस्राइल के खिलाफ कर रहे थे नारेबाजी

Sun, 07 Jan 2024 01:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 Jan 2024 01:16 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच लंदन में इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे फलस्तीन समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मेट्रोपॉलिटियन पुलिस ने मार्च को रोकने का प्रयास किया।  

विज्ञापन
palestine supporters demanding ceasefire in Gaza clashed with London Police
london police - फोटो : Wikimedia Commons

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच लंदन में इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे फलस्तीन समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। फलस्तीन समर्थक गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथों में इस्राइल विरोधी तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारी इस्राइल के खिलाफ में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के सेंट जेम्स पार्क में सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का मुखिया लोगों को भाषण दे रहा था। इस दौरान मेट्रोपॉलिटियन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। वे मुखिया को पकड़ने ही जा रहे थे कि तभी प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। पुलिस ने फलस्तीनी झडें, इस्राइल विरोधी तख्तियां पकड़े प्रदर्शनकारियों को वेस्टमिंस्टर ब्रिज पार करने से भी रोका।
विज्ञापन


लंदन के प्रसिद्ध इलाके को अवरुद्ध करने की कोशिश
फ्री फलस्तीन गठबंधन (एफपीसी) के विरोध प्रदर्शन में सिस्टर्स अनकट, ब्लैक लाइव्स मैटर, लंदन फॉर ए फ्री फलस्तीन और फलस्तीन यूथ मूवमेंट जैसे कई संगठन शामिल थे। सभी ने विरोध किया और लंदन के प्रसिद्ध इलाके को अवरुद्ध करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चुनौती भी दी है। सिस्टर्स अनकट और ब्लैक लाइव्स मैटर सहित विभिन्न समूह मध्य लंदन में विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। हालांकि, वे किसी भी तरह की जानकारी साझा करने में झिझक रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed