फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani students stuck in Wuhan ask govt to evacuate them as they will soon run out of food

चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्रों की अपील, कहा- खाना खत्म होने वाला है, हमें बाहर निकालें

Tue, 28 Jan 2020 10:15 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 28 Jan 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Pakistani students stuck in Wuhan ask govt to evacuate them as they will soon run out of food
कोरोनावायरस के कारण वुहान में फंसे हैं पाकिस्तानी छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोनावायरस के कारण चीन के वुहान शहर में फंसे पाकिस्तानी छात्रों ने अपनी सरकार ने उन्हें बाहर निकालने की अपील की है। रविवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण उनके पास मौजूद खाना खत्म होने वाला है। वुहान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा कि पाकिस्तानी छात्र पिछले 15 दिनों से अपने कमरों में बंद हैं।

विज्ञापन


फैसलाबाद से ताल्लुक रखने वाले छात्र ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। उसे डर है कि उसे विश्वविद्यालय से निकाल दिया जाएगा। छात्र ने कहा, हम अपने कमरे नहीं छोड़ सकते और हमारे पास खाना खत्म हो रहा है। उसने बताया कि लगभग 200 पाकिस्तानी छात्र वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्र ने कहा, 'हम चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार हमें हमारे घर लेकर जाए। चीन में स्थित पाकिस्तान के दूतावास ने पाकिस्तानी छात्रों से एहतियाती कदम उठाने और वुहान में स्थानीय चीनी अधिकारियों के संपर्क में रहने की बात कही है।' वुहान विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र हाफसा तैयब ने कहा कि परिसर में पाकिस्तानी छात्र दहशत की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयब ने कहा कि बीजिंग में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि वह घर कब जाएंगे। उन्होंने कहा, 'क्या होगा अगर हम में से कोई एक संक्रमित हो गया और पाकिस्तान में हमारी जिम्मेदारी कौन लेगा।' वीडियो में छात्रों ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस और रूस अपने छात्रों को वापस बुला रहे हैं और पाकिस्तान सरकार को भी ऐसा करना चाहिए।


रविवार रात एक ट्विटर पोस्ट में स्वास्थ्य पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा ने कहा कि चीनी अधिकारी वर्तमान में किसी को भी वुहान छोड़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। विदेश कार्यालय का कहना है कि चीन में स्थित पाकिस्तानी दूतावास स्थिति पर करीबी से नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed