फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Soldiers killed in raid by Terror Group Tehreek e Taliban Pakisani in North Wajiristan news and updates

पाकिस्तान: इमरान सरकार के साथ समझौता खत्म होते ही खून-खराबे पर उतरा तहरीक-ए-तालिबान, तीन दिन के अंदर 11 सैनिक मारे

Fri, 31 Dec 2021 07:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 31 Dec 2021 07:33 PM IST
सार

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और पाकिस्तान सरकार ने नवंबर में ही एक महीने के सीजफायर का एलान किया था। पाकिस्तान सरकार ने इस दौरान टीटीपी के आतंकियों को हथियार डालने के लिए मनाने की कोशिश की थी। हालांकि, बातचीत पूरी न होने के बाद आतंकी संगठन ने फिर हमले शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Pakistani Soldiers killed in raid by Terror Group Tehreek e Taliban Pakisani in North Wajiristan news and updates
तहरीक-ए-तालिबान (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के चार जवानों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली कस्बे में किया। पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबल इसी कस्बे में आतंकियों को ढूंढने के लिए अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक आतंकी को हथियारों के साथ गिरफ्तार भी किया गया, हालांकि अचानक ही जवानों का सामना बंदूकधारी लड़ाकों से हो गया और मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के चार जवान मारे गए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और पाकिस्तान सरकार ने नवंबर में ही एक महीने के सीजफायर का एलान किया था। पाकिस्तान सरकार ने इस दौरान टीटीपी के आतंकियों को हथियार डालने के लिए मनाने की कोशिश की थी। साथ ही इस संगठन के लड़ाकों को छोड़ने से जुड़े वादे भी किए। हालांकि, इमरान सरकार की ओर से पुख्ता कदम न उठाए जाने के बाद टीटीपी ने सीजफायर तोड़ दिया और पाकिस्तानी जवानों को फिर से मार गिराना शुरू किया है। 
विज्ञापन


तहरीक-ए-तालिबान ने इससे पहले एक बयान जारी कर दावा किया था कि उसने बुधवार रात पाकिस्तानी सेना के सात जवानों को मार गिराया, जबकि उसके एक भी लड़ाके को चोट नहीं आई। वहीं, पाकिस्तानी सेना का कहना है कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा के तांक जिले में दो आतंकियों को मार गिराने का दावा किया। टीटीपी ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टीटीपी?
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का अफगानिस्तान के तालिबान से काफी करीबी नाता है। दोनों ही संगठनों के आतंकी पाकिस्तान के दारूल उलूम हक्कानिया मदरसे से निकले हैं। 2007 में गठित हुए टीटीपी ने ही 2014 में पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर हमला कर दिया था, जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान ने इस संगठन के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed