फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani PM Sharif announces task force to identify perpetrators of chaos during Islamabad protest

पाकिस्तान में हिंसा: अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ शहबाज सरकार का एक्शन, पहचान के लिए टास्क फोर्स का किया गठन

Sat, 30 Nov 2024 12:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 12:45 AM IST
सार

टास्क फोर्स के गठन को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि टास्क फोर्स पिछले रविवार को अराजकता फैलाने में शामिल लोगों की पहचान करेगी और उन्हें कड़ी सजा देने की सिफारिश करेगी। 

विज्ञापन
Pakistani PM Sharif announces task force to identify perpetrators of chaos during Islamabad protest
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग के लिए इसी सप्ताह इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैली। इस हिंसा की आलोचना पूरी दुनियाभर में हुई। इसी सिलसिले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को एक टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व गृह मंत्री मोहसिन नकवी करेंगे। बता दें कि यह टास्क फोर्स विरोध प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाने वालों की पहचान करेगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार का एक्शन
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में किसी भी भविष्य के अराजकता फैलाने वाले प्रयासों को रोकने के लिए संघीय दंगा निरोधक बल बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही नकवी के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स में कानून और न्याय मंत्री आजम नजीर तरार, आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि होंगे। बता दें कि शरीफ की यह टिप्पणी खान की इमरान खान की पार्टी  पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा उनकी रिहाई की मांग करते हुए इस्लामाबाद की ओर मार्च शुरू करने के कुछ दिन बाद आई है।
विज्ञापन


हिंसा फैलाने वालों की पहचान करेगी फोर्स
टास्क फोर्स के गठन को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि टास्क फोर्स पिछले रविवार को अराजकता फैलाने में शामिल लोगों की पहचान करेगी और उन्हें कड़ी सजा देने की सिफारिश करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित संघीय दंगा निरोधक बल उच्च स्तरीय पेशेवर उपकरणों से लैस होगा। इसके साथ ही बैठक में संघीय फोरेंसिक लैब की स्थापना को मंजूरी दी गई, जो ऐसी घटनाओं की जांच करने और साक्ष्य जुटाने के लिए नवीनतम तकनीक से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा सरकार पर लगाए आरोप
प्रधानमंत्री ने खान की पार्टी को फितना (शरारत) करार देते हुए खैबर पख्तूनख्वा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने इस्लामाबाद पर आक्रमण करने के लिए राज्य के संसाधनों का उपयोग किया।  उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। बल्कि शरारत करने वाले और आतंकवादी समूह का मामला है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने का निर्देश दिया।


इमरान की पार्टी पर शहबाज का आरोप
प्रधानमंत्री ने पीटीआई पर आरोप लगाया कि उनके प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों की हत्या की गई, और चेतावनी दी कि दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीटीआई को पाकिस्तान को बर्बाद करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और हमें इन हाथों को तोड़ने की जरूरत है। इसके साथ ही आर्थिक नुकसान के बारे में उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन और धरने से पाकिस्तान को प्रतिदिन 190 अरब रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed