US: पाकिस्तानी मूल के व्यवसायी बोले- प्रधानमंत्री मोदी भारत ही नहीं, पूरे दक्षिण एशिया के लिए बेहतर नेता
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी व्यवसायी ने कहा, मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भारत के भविष्य की गारंटी है। साजिद तरार ने कहा, मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने से पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद है कि भारत के साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिकी व्यवसायी ने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन पर भारत के लोगों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गारंटी हैं।
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी व्यवसायी ने कहा, मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भारत के भविष्य की गारंटी है। साजिद तरार ने कहा, मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने से पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद है कि भारत के साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। भारत में आम चुनावों के सफल समापन पर बधाई देते हुए साजिद तरार ने कहा, यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत और लचीलेपन का प्रमाण है। उन्होंने कहा, भारत का लोकतंत्र अमेरिका से भी ज्यादा मजबूत है। उधर पाकिस्तान के पूर्व सूचना व प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की इच्छा जताई है और बिना वीजा यात्रा सुविधा शुरू होने की वकालत की है।
मोदी को चीन की बधाई पर विदेश मंत्रालय ने सधे शब्दों में कहा, शुक्रिया
देश के लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने पर चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इसका विदेश मंत्रालय ने भी नपे-तुले शब्दों में शुक्रिया अदा किया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पीएम को बधाई देने के लिए चीन को धन्यवाद। आपसी सम्मान, हित, संवेदनशीलता के आधार पर भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करेंगे।
मोदी का मस्क को जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत पर बधाई देने के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को धन्यवाद दिया। पीएम ने सोशल मीडिया पर मस्क को जवाब देते हुए लिखा, उम्मीद के मुताबिक नीतियां और स्थिर लोकतांत्रिक व्यवस्था देश में अनुकूल कारोबारी माहौल बनाती रहेगी। मस्क मैं आपकी बधाई की सराहना करता हूं। बता दें, भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है, ताकि भारतीयों को रोजगार मिले व उत्पादन बढ़े।
यमन, सेंट किट्स एंड नेविस को कहा धन्यवाद
मोदी ने उनकी जीत पर बधाई देने पर यमन के पीएम अहमद अवद बिन मुबारक और सेंट किट्स एंड नेविस के पीएम टेरेंस ड्रू को धन्यवाद कहा है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पोस्ट किया, हमें दोनों ही देशों पर गर्व है।