{"_id":"62f561d07fe1c860a93ea5f5","slug":"pakistani-navy-rescues-9-indian-crew-members-after-vessel-capsizes-in-arabian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistani Navy Rescues Indian: अरब सागर में भारतीय पोत पलटा, पाक नौसेना ने चालक दल के नौ सदस्यों को बचाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistani Navy Rescues Indian: अरब सागर में भारतीय पोत पलटा, पाक नौसेना ने चालक दल के नौ सदस्यों को बचाया
Fri, 12 Aug 2022 01:38 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:38 AM IST
सार
पाकिस्तान नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक ने एक बयान में कहा कि पाक नौसेना को पोत के डूबने के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पाकिस्तान समुद्री सूचना केंद्र ने भारतीय पोत के फंसे हुए चालक दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पास के एक व्यापारी जहाज "एमटी क्रुइबेके" से अनुरोध किया।
विज्ञापन
पाक नौसेना ने भारतीय चालक दल के नौ सदस्यों को बचाया (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी नौसेना ने गुरुवार को अरब सागर में एक पोत के पलट जाने के बाद उसके चालक दल के नौ भारतीय सदस्यों को डूबने से बचाया। पाक नौसेना की ओर से यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक ने एक बयान में कहा कि यह घटना नौ अगस्त को बलोचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर के पास उस समय हुई, जब भारतीय पोत ‘जमना सागर’ में डूब गया। उसमें चालक दल के 10 सदस्य थे।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, पाक नौसेना को पोत के डूबने के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद नौसेना ने एक संकटपूर्ण कॉल का जवाब दिया और पाकिस्तान समुद्री सूचना केंद्र ने भारतीय पोत के फंसे हुए चालक दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पास के एक व्यापारी जहाज "एमटी क्रुइबेके" (MT KRUIBEKE) से अनुरोध किया।
विज्ञापन
एक लापता सदस्य का शव बरामद किया
बयान में कहा गया है कि व्यापारी जहाज ने अंततः चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर छोड़कर अपने दुबई बंदरगाह की यात्रा पर रवाना हो गया। इसके साथ ही दो हेलीकॉप्टरों के साथ पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज भी उस क्षेत्र में पहुंचा और चालक दल के एक सदस्य के शव का पता लगाया, जो पोत के डूबने के बाद लापता हो गया था। पाकिस्तानी नौसेना ने शव को बरामद कर लिया और आगे की कार्यवाही के लिए पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन