फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani diplomat Nadeem Riaz sacked for harassing woman official news in Hindi

शर्मनाक: गिरफ्तार किए गए इटली के लिए पाकिस्तान के राजदूत नदीम रियाज, कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न का मामला

Sun, 15 May 2022 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 May 2022 10:59 PM IST
सार

महिला उत्पीड़न के आरोप साबित होने के बाद इटली के लिए पाकिस्तान के राजदूत की भूमिका निभा रहे नदीम रियाज को पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Pakistani diplomat Nadeem Riaz sacked for harassing woman official news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इटली के लिए पाकिस्तान के पूर्व राजदूत नदीम रियाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी साल 2018 में एक महिला अधिकारी का उत्पीड़न करने के आरोप में की गई है। उत्पीड़न के आरोप सिद्ध होने के बाद उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा के लिए संघीय लोकपाल कश्मला तारिक ने इटली में पाकिस्तानी दूतावास के मिशन के अध्यक्ष को पद से हटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


नदीम रियाज पर वाणिज्य मंत्रालय में ग्रेड 20 अधिकारी सायरा इमदाद अली ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। लोकपाल ने नदीम को पद से हटाने के साथ 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि शिकायकर्ता को हरजाने के तौर पर दी जाएगी। लोकपाल ने नदीम रियाज को निकालने के फैसले की एक प्रति सात दिन के अंतर विदेश मंत्रालय को भेज दी जाए।
विज्ञापन


सायरा ने अपनी शिकायत में कहा था कि नदीम उन्हें रोज अपनी कहानियां सुनने के लिए मजबूर करते थे, जिनकी भाषा आपत्तिजनक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed