{"_id":"5d6d35468ebc3e01711f5ae2","slug":"pakistani-child-support-modi-government-and-advised-imran-khan-on-kashmir-and-pak-economic-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बच्चे ने दिखाया इमरान खान को आईना, बोला- भारत के खिलाफ नहीं जाएगा कोई भी देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी बच्चे ने दिखाया इमरान खान को आईना, बोला- भारत के खिलाफ नहीं जाएगा कोई भी देश
Tue, 03 Sep 2019 12:11 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी लड़के ने दिखाया इमरान को आईना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सियालकोट के रहने वाले एक लड़के ने पाक के मौजूदा हालात को लेकर इमरान खान को आईना दिखाया है। एक पाकिस्तानी पत्रकार से बात करते हुए उसने कहा कि जब तक पाकिस्तान आर्थिक रूप से भारत को नहीं हरा देता तब तक कश्मीर का मामला हल नहीं हो सकता। उसने कहा कि दुनिया भारत को नाराज करके पाकिस्तान का साथ नहीं दे सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा लड़के ने कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा जिससे हमारे कश्मीर और बलूचिस्तान समेत सभी मुद्दे हल हो जाएंगे। अगर हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के बाद दुनिया के सामने कश्मीर मुद्दे को रखते हैं तो हमारी बात के अलग मायने होंगे। लोग हमारी बात सुनेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी लड़के ने आगे कहा कि अगर पाक को यूएन में अपनी बात रखनी है तो उसे वहां हाई स्टेटस हासिल करना होगा। उसने आगे कहा कि ये जंगों का नहीं आर्थिक बढ़ोतरी का दौर है। यहां पर जंगे हथियारों से नहीं आर्थिक स्थिति से लड़ी जाती है। इसी लिए पाक को पहले अपने आर्थिक हालात सही करने होंगे।
इमरान खान के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि वह एक अच्छे नेता हैं लेकिन उनको ये नहीं पता है कि पाक की बुनियादी प्रॉब्लम क्या है? आज दुनिया मोदी के हाथों मजबूर है क्योंकि अगर वो मोदी के खिलाफ जाते हैं तो वो उन्हें ब्लैक आउट कर देंगे। उनका ट्रेड घाटे में चला जाएगा। उनका स्टॉक मार्केट गिर जाएगा। इसीलिए यूएई भी मजबूर है।