फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Veena Malik and husband Sentenced 26 years in jail for Blasphemy

ईशनिंदा में वीना मलिक को 26 साल की सजा

Wed, 26 Nov 2014 01:09 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 26 Nov 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
Veena Malik and husband Sentenced 26 years in jail for Blasphemy

पाकिस्तान के सबसे बड़े मीडिया समूह जियो टीवी के मालिक, अभिनेत्री वीना मलिक और उनके पति बशीर को टीवी पर ईशनिंदा वाले प्रोग्राम को प्रसारित करने के आरोप में अदालत ने 26 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जियो टीवी और जंग समूह के मालिक मीर शकील-उर-रहमान पर मई के महीने में ईशनिंदा वाले प्रोग्राम के प्रसारण को अनुमति देने का आरोप है जिसमें वीना मलिक और बशीर की नकली शादी के दौरान मनकबत (धार्मिक गीत) बजाया गया था।
विज्ञापन


आतंकवाद निरोधी अदालत के न्यायाधीश शाहबाज खान ने वीना मलिक और बशीर के साथ टीवी होस्ट शाइस्ता वाहिदी को भी 26 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने दोषियों पर 13 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाते हुए कहा कि अगर वे जुर्माना देने में नाकाम होते हैं तो उनकी संपत्ति बेच कर जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस से सभी दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। जिन चार लोगों को सजा सुनाई गई है वह इस समय विदेश में हैं। शकील-उर-रहमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहते हैं जबकि अन्य तीन आतंकी संगठनों की तरफ से धमकियां मिलने के कारण देश से बाहर हैं।


प्रोग्राम के प्रसारण के बाद वाहिदी और जियो समूह ने माफी मांगी थी लेकिन देश के कट्टरपंथियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। एक पाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक दोषी इस फैसले के खिलाफ गिलगित-बलतिस्तान की क्षेत्रीय हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed