फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Terror attack in pakistan Peshawar Agricultural Training Institute on Friday morning 9 dead

पाकिस्तान: पेशावर में आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर, 9 स्टूडेंट्स की मौत

Fri, 01 Dec 2017 05:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Terror attack in pakistan Peshawar Agricultural Training Institute on Friday morning 9 dead
पेशावर में आतंकी हमला
पाकिस्तान शुक्रवार सुबह एक बार फिर आतंकी हमले का शिकार हुआ। पेशावर के एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के होस्टल में आतंकियों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में अब तक 9 छात्रों के मारे जाने और 37 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस की मुस्तैदी से 3 आतंकियों को भी मार दिया गया। पेशावर में किए गए इस दर्दनाक हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। जिस समय आतंकी हमला हुआ उस समय हॉस्टल परिसर में करीब 150 लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान: पेशावर में आतंकी हमला, 9 स्टूडेंट्स की मौत, तहरीक-ए- तालिबान ने ली जिम्मेदारी
विज्ञापन

 

37 से ज्यादा लोग घायल

Terror attack in pakistan Peshawar Agricultural Training Institute on Friday morning 9 dead
terrorist attack
आतंकी हमले में घायल हुए लोगों को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया गया। अखबार डॉन के मुताबिक इस हमलें में 9 लोग मारे गए हैं जबकि 37 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

सेना ने मोर्चा संभाला

Terror attack in pakistan Peshawar Agricultural Training Institute on Friday morning 9 dead
आतंकी हमले की खबर मिलते ही आर्मी ने जल्दी से कमान संभाली और पेशावर स्थित एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पहुंची। आतंकी सुसाइड जैकेट पहने हुए हॉस्टल में दिखे थे। वहीं खैबर पख्तु‍नख्वा‍ के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 घंटों से अधिक समय तक चली मुठभेड़ के बाद सभी आतंकी मार दिए गए हैं।
विज्ञापन

एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बना निशाना

Terror attack in pakistan Peshawar Agricultural Training Institute on Friday morning 9 dead
आंतकी हमले के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ इस तरह से पूरा मोर्चा संभाला और तब तक लड़ते रहे जब तक सभी आतंकियों को मार नहीं गिराया। 

150 लोग थे परिसर में

Terror attack in pakistan Peshawar Agricultural Training Institute on Friday morning 9 dead
हमले के दौरान सेना ने एग्रीकल्चर ट्रेनिंग सेंटर के बाहर कुछ यूं सभाली कमान। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह सुबह उस समय परिसर में 150 से अधिक लोग मौजूद थे। आर्मी और फ्रंटियर कॉर्प्स ने पूरे एरिया पर हेलीकॉप्टर से नजर रख रही थी। बता दें कि आज ईद मिलादुन नबी की छुट्टी थी वरना आज बहुत स्टूडेंट मारे जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed