{"_id":"590177cc4f1c1b9228c0e82c","slug":"sindhi-nationalist-party-held-an-anti-cpec-rally-in-pakistan-s-sindh-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK में चीन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सिंध में लगे 'गो चाइना गो' के नारे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
PAK में चीन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सिंध में लगे 'गो चाइना गो' के नारे
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
सिंध प्रांत में विरोध करते लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और गिलगिट-बाल्टिस्तान के बाद अब सिंध प्रांत में पाक और चीन के खिलाफ लोगों में खासी नाराजगी है। जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) पार्टी की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। पार्टी और नागरिकों ने मिलकर पाकिस्तान और चीन का आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के विरोध में ये रैली रखी।
विज्ञापन
लोगों पाकिस्तान सरकार से इस कदर नाराज है कि उन्होंने रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ-साथ 'नो चाइना, गो चाइना' के नारे भी लगाए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस रैली का वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
#WATCH: Jeay Sindh Muttahida Mahaz (JSMM), a Sindhi nationalist party held an anti-CPEC rally in Pakistan's Sindh province. pic.twitter.com/DhkA3ZUv0z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
बता दें कि गिलगित, पीओके और बलूचिस्तान के जैसे ही अब सिंध प्रांत के लोग भी पाकिस्तान से आजाद होकर एक स्वतंत्र सिंध देश की मांग कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया के मुताबिक सिंध क्षेत्र में कई चीन विरोधी प्रदर्शन हो रहे है।
बता दें कि सिंध समेत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों में सीपीईसी को लेकर खासी नाराजगी है और वे अक्सर पाक-चीन का विरोध करते आ रहे हैं। इससे पहले मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पीओके में हुई। पीओके के कई नागरिक मोदी सरकार के पक्ष में आए। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा।