फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pervez Musharraf said in 2001 there was a plan for Nuclear Attack on India

2001 में भारत पर न्यूक्लियर अटैक करने वाले थे परवेज मुशर्रफ

Fri, 28 Jul 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 28 Jul 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Pervez Musharraf said in 2001 there was a plan for Nuclear Attack on India
Pervez Musharraf

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने कहा कि 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के चलते वह भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करने लगे थे, लेकिन वह ऐसा जवाबी कार्रवाई के तौर पर करने की सोच रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने जापानी समाचार पत्र मेनची शिंबुन को दिए इंटरव्यू में अपनी ये बात रखी है। 73 वर्षीय मुशर्रफ ने कहा कि जब वह परमाणु हथियारों को मोर्चों पर तैनात करने के बारे में विचार कर रहे थे तो वह कई रातों तक सो नहीं पाए थे। उन्होंने कहा कि 2002 में तनाव बहुत बढ़ गया था।
विज्ञापन


दोनों ओर से धमकियां दी जानें लगीं थी और परमाणु हथियार के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया था।मुशर्रफ ने उस समय भी सार्वजानिक रूप से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहाजिर कांग्रेस की ट्रंप से अपील, पाक में आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह खत्म करें


मुशर्रफ ने यह भी कहा कि हालांकि, उस समय न तो भारत और न ही पाकिस्तान ने अपनी मिसाइलों को परमाणु हथियारों से लैस नहीं किया हुआ था और इस प्रक्रिया में एक या दो दिन का वक्त लगना था।वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मिसाइल को परमाणु हथियारों से लैस करने के और उन्हें फायरिंग पॉजिशन में रखने के निर्देश दिए थे? उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसा नहीं किया और मेरा मानना यह भी है कि भारत ने भी ऐसा नहीं किया होगा। ईश्वर का धन्यवाद।’

गौरतलब है कि मुशर्रफ ने 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तपलट कर पाकिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था। उसी के बाद भारतीय संसद पर आतंकी हमला हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed