पठानकोट हमला तो बस शुरुआत थी, आगे भी हमले होते रहेंगे: हिजबुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करवाने वाले आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सईद सलाहुद्दीन ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, 'भारत पर ऐसे हलमे आगे भी जारी रहेंगे।' सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 'कश्मीर नीति' पर भी सवाल उठाए।
सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान के एक ऑनलाइन उर्दू पोर्टल वजूद को दिए साक्षात्कार में कहा, 'कश्मीर पाकिस्तान की प्राथमिकता में शामिल है और वह इसकी वकालत करता है।'
उससे जब पूछा गया कि क्या पठानकोट हमला भारत-पाक वार्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया था तो उसने कहा, 'यह सौ फीसदी गलत है। पठानकोट हमले से भारत-पाक वार्ता का कोई लेना देना नहीं है। हम भारत के खिलाफ पिछले 26 सालों से जंग लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।'
'वार्ता कोई लाभ नहीं'
सलाउद्दीन ने कहा कि हमारा संगठन भारतीय सेना के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमला करता है। पठानकोट हमले के दौरान भी यह किया गया। उसने कहा कि दोनों देशों के बीच अब तक 150 से ज्यादा बैठके हों चुकी हैं लेकिन कश्मीर मुद्दे का कोई ठोस समाधान नहीं निकला। आगे भी इसका समाधान नहीं नकलने वाला।
उसने कहा कि यह वार्ता महज एक दिखावा है और इसके पीछे भारत कश्मीर में अपनी सेना को और मजबूत कर रहा है। इस बात से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। उसने यह भी कहा कि 'भारत न तो कश्मीर मु्द्दे पर बात ही नहीं करना चाहता है और ना ही वह अधिकृत कश्मीर को एक पार्टी के तौर अपनाने के लिए। इसलिए यह वार्ता एक तरह से समय की बर्बादी है।'
सलाहुद्दीन ने कहा कि हम भारतीय सेना के खिलाफ अपनी जंग को आगे भी जारी रखेंगे और इसके लिए हमारे पास जिहादियों की फौज है। लोगों के जहन में भारत के खिलाफ जो जहर है वो हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।