फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan will issue notice to 1,500 citizens who bought property in UK Dubai

ब्रिटेन, दुबई में संपत्ति खरीदने वाले 1,500 नागरिकों को नोटिस जारी करेगा पाक

Sun, 05 Aug 2018 07:57 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sun, 05 Aug 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will issue notice to 1,500 citizens who bought property in UK Dubai

ब्रिटेन और दुबई में संपत्ति खरीदने वाले करीब 1,500 नागरिकों को पाकिस्तान सोमवार से कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उन्हें यह नोटिस कर और मनी लांड्रिंग से संबंधित अपराधों की जांच करने वाली शीर्ष सरकारी संस्था एफबीआर जारी करेगी।

विज्ञापन


उच्च कर अधिकारियों के हवाले से डॉन अखबार ने कहा कि संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) दो चरणों में कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। पहले चरण में ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने वाले और उनसे लगातार किराया वसूलने वाले करीब 1000 लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन नोटिसों को एफबीआर अपने मुख्यालय से जारी करेगा। वहीं दूसरे चरण में वह दुबई में संपत्ति खरीदने वाले 500 लोगों को नोटिस जारी करेगा। 

एफबीआर अधिकारियों का मानना है कि इन नोटिसों से कर लागू करने वाली निकायों को यह पता लगाने में आसानी होगी इन लोगों ने पाकिस्तान में अपनी संपत्ति घोषित की है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि हमें वास्तव में यह नहीं पता कि ब्रिटेन और दुबई में कितना निवेश किया गया है।

पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता और संभावित वित्त मंत्री असद उमर ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी पर सख्ती से कार्रवाई करेगी जिन्होंने अपनी विदेशी संपत्ति घोषित नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed