फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Summons US Envoy over Donald Trump criticised Pakistan role in killing of Osama bin Laden

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पाकिस्तान ने जताया विरोध, अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

Tue, 20 Nov 2018 05:45 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Summons US Envoy over Donald Trump criticised Pakistan role in killing of Osama bin Laden
Donald Trump, Imran khan

पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब किया और ओसामा बिन लादेन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि "यह इतिहास का बंद हो चुका अध्याय है" और इससे द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप ने रविवार को और बाद में अपने ट्वीटों में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने पर उसे दी जाने वाली लाखों डॉलर की सैन्य सहायता को बंद करने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव किया था। ट्रंप ने अल-कायदा प्रमुख बिन लादेन को एबटाबाद में छिपने का ठिकाना देने के लिए भी इस्लामाबाद की आलोचना की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान को हर साल 1.3 अरब डॉलर देते हैं। बिन लादेन पाकिस्तान में रह रहा था। हम उस पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। हम उसे हर साल 1.3 अरब डॉलर दे रहे हैं। अब हम उन्हें यह नहीं देते। मैंने इसलिए देना बंद कर दिया क्योंकि वो हमारे लिए कुछ नहीं करते।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने मंगलवार को बताया, ‘‘विदेश सचिव (तहमीना जांजुआ) ने अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत पॉल जोन्स को तलब किया और पाकिस्तान के खिलाफ लगाये गये अवांछित और अपुष्ट आरोपों पर कड़ा ऐतराज दर्ज कराया।’’

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया ट्वीट और टिप्पणियों पर सरकार की निराशा प्रकट करते हुए अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को बताया गया कि पाकिस्तान के बारे में इस तरह के बेबुनियाद बयान पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।’’ 


फैसल ने बताया कि जांजुआ ने बिन लादेन के बारे में किये गये कटाक्ष को खारिज कर दिया और जोन्स को याद दिलाया कि पाकिस्तान के खुफिया सहयोग की वजह से ही बिन लादेन के बारे में शुरूआती सबूत मिले थे। जांजुआ ने जोन्स से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान से ज्यादा कीमत किसी दूसरे देश ने नहीं चुकाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed