{"_id":"59275aa14f1c1b7e4e535e49","slug":"pakistan-s-economy-crossed-300-billion-us-dollars-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 300 अरब अमेरिकी डॉलर के पार ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पहली बार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 300 अरब अमेरिकी डॉलर के पार
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 26 May 2017 03:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश तंगी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने पहली बार 300 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। साथ ही बीते एक दशक में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने पांच फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री इशाक डार ने बृहस्पतिवार को इस बाबत घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्तीय वर्ष 2016-17 में 5.7 फीसदी के लक्ष्य की तुलना में 5.28 फीसदी की विकास दर से बढ़ा है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री संघीय बजट से पहले 2016-17 की राष्ट्रीय आर्थिक सर्वे रिपोर्ट को साझा कर रहे हैं। इसे वह शुक्रवार को संसद के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि 5.28 फीसदी की विकास दर हमारे लक्ष्य से मामूली कम है लेकिन 2013 में सरकार के सत्ता संभालने के बाद से इसमें व्यापक सुधार हुआ है।
विज्ञापन
हमने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को साधा था और मैं इस बढ़ोत्तरी से संतुष्ट हूं कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था ने 10 वर्षों में पहली बार पांच फीसदी जीडीपी विकास दर से 300 अरब अमेरिकी डॉलर केआंकड़े को पार किया है।
अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 304.4 अरब डॉलर का हो गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सरकार ने 6 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ रेट का लक्ष्य रखा है।