फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan supported Ahmed Patel as the Gujarat CM says PM Narendra modi

पीएम मोदी ने पूछा- पाक सेना के पूर्व DG क्यों चाहते हैं अहमद पटेल बनें गुजरात के सीएम

Mon, 11 Dec 2017 09:27 AM IST
एजेंसी/ पालनपुर (गुजरात)
एजेंसी/ पालनपुर (गुजरात) Updated Mon, 11 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan supported Ahmed Patel as the Gujarat CM says PM Narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान गुजरात विधानसभा चुनावों में हस्तक्षेप कर रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से उसकी पार्टी के आला नेताओं के हाल ही में पड़ोसी देश के नेताओं से मिलने पर स्पष्टीकरण भी मांगा।

विज्ञापन


पालनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी सेना के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सरदार अरशद रफीक द्वारा कथित तौर पर की गई अपील को लेकर सवाल उठाए। रफीक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की कथित तौर पर अपील की थी। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस के निलंबित वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस के आला नेताओं के पाकिस्तानी नेताओं से कथित तौर पर मुलाकात करने के एक दिन बाद उन्हें ‘नीच’ कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मीडिया में मणिशंकर अय्यर के आवास पर हुई बैठक के बारे में शनिवार को खबरें थीं। इसमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिस्सा लिया।’ मोदी ने कहा कि अय्यर के आवास पर तकरीबन तीन घंटे तक बैठक चली।

उन्होंने कहा, ‘अगले दिन, मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी ‘नीच’ है। यह गंभीर मामला है।’ मोदी ने कहा कि रफीक ने अहमद पटेल को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा, ‘एक तरफ पाकिस्तानी सेना के पूर्व डीजी गुजरात के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोग मणिशंकर अय्यर के आवास पर बैठक कर रहे हैं।’ मोदी ने कहा, ‘और उस बैठक के बाद गुजरात की जनता, पिछड़ा समुदाय, गरीब लोगों और मोदी का अपमान किया गया। क्या आप नहीं मानते कि इस तरह की घटनाएं संदेह पैदा करती हैं।’


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता को बताना चाहिए कि क्या योजना बन रही थी। मोदी राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए रैली को संबोधित कर रहे थे। बनासकांठा जिला समेत उत्तरी और मध्य गुजरात में दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed