{"_id":"5c28ab7ebdec22571f2ed629","slug":"pakistan-national-aviation-company-dismissed-50-employees-from-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी विमान कंपनी ने फर्जी डिग्री वाले 50 कर्मचारियों को निकाला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी विमान कंपनी ने फर्जी डिग्री वाले 50 कर्मचारियों को निकाला
Sun, 30 Dec 2018 04:57 PM IST
Shani Mishra
भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistan National Aviation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कपंनी ने सात पायलटों समेत 50 से अधिक कर्मचारियों के अनुबंध रद्द कर दिए हैं। ये सभी फर्जी डिग्री रखने के दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन
फर्जी डिग्रियों और सर्टिफिकेट के साथ पायलटों और केबिन सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही के मद्देनजर यह निर्देश जारी किए गए हैं। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संबंधित शैक्षिक संस्थानों ने इनकी डिग्रियां फर्जी पाईं।
विज्ञापन
पीआईए के प्रवक्ता मसहूद तजवर ने कहा कि फर्जी डिग्रियां रखने वाले सभी कर्मचारियों के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। सीएए ने कहा कि पीआईए के 400 अन्य कर्मचारियों की डिग्रियों की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के महानिदेशक हसन बेग ने उन सभी पायलटों और क्रू सदस्यों के लाइसेंस भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं जिन्होंने अभी तक अपनी डिग्रियां और सर्टिफिकेट जमा नहीं किए हैं।