{"_id":"5b6710644f1c1be2588b528f","slug":"pakistan-kasur-rape-convict-sentenced-to-death-in-three-more-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में कसूर के चर्चित नाबालिग रेप कांड के दोषी को 12 बार और मौत की सजा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में कसूर के चर्चित नाबालिग रेप कांड के दोषी को 12 बार और मौत की सजा
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में इस साल की शुरुआत में कसूर शहर में 7 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के जिस मामले ने इंटरनेट पर जबरदस्त अभियान का रूप ले लिया था, उस मामले के दोषी को एक नहीं बल्कि 16 बार फांसी पर चढ़ना होगा।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कसूर रेप कांड में पहले ही 4 बार फांसी दिए जाने की सजा पा चुके आरोपी इमरान अली को एक विशेष आतंक निरोधी अदालत ने तीन अन्य बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में 12 बार और मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
23 साल के इमरान अली को कसूर शहर की 7 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के आरोप में 23 जनवरी को डीएनए जांच के बाद पकड़ा गया था। बाद में 17 फरवरी को अदालत ने 4 बार मौत की सजा, एक आजीवन कारावास की सजा और एक 7 साल जेल की सजा के साथ 41 लाख रुपये जुर्माना वसूले जाने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
डान समाचार पत्र में आई खबर के अनुसार, इमरान ने लाहौर हाईकोर्ट में अपना मामला आने के बाद 8 अन्य बच्चियों का यौन शोषण करने के बाद हत्या की बात भी कबूली थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उसकी फांसी टालने की याचिका ठुकरा दी थी।