फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan former prime minister Nawaz Sharif’s son-in-law arrested

भ्रष्टाचार मामले में सजा के बाद पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर गिरफ्तार

Mon, 09 Jul 2018 01:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
pakistan former prime minister Nawaz Sharif’s son-in-law arrested

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रावलपिंडी के गैरिसन सिटी में कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर जैसे ही एक रैली का नेतृत्व करने आए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पनामा पेपर घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दो दिन पहले ही उन्हें सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में सफदर, उनकी पत्नी मरयम और शरीफ को शुक्रवार को जेल की सजा दी गई थी। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने 68 वर्षीय शरीफ को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 10 साल और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के साथ सहयोग न करने पर एक साल की सजा सुनाई गई थी। ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन


शरीफ के अलावा उनकी 44 वर्षीय बेटी मरियम को इस मामले में सह आरोपित बनाया गया। उन्हें सात साल कैद की सजा सुनाई गई और एक साल की सजा नैब से असहयोग करने पर सुनाई। इसी तरह सफदर को नैब से असहयोग करने पर एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद से वह भूमिगत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नैब के अफसरों ने रविवार को रावलपिंडी में पार्टी की एक रैली के दौरान सफदर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सफदर को जिस गाड़ी में ले जाया जा रहा था वह 3000 लोगों से घिरा था। 
 

पाकिस्तान लौटकर शरीफ, मरियम करेंगे कोर्ट में अपील

pakistan former prime minister Nawaz Sharif’s son-in-law arrested
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शनिवार को कहा कि वह और उनके पिता नवाज शरीफ 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान लौटेंगे और भ्रष्टाचार मामले में अदालती सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे।

इस्लामाबाद जवाबदेही कोर्ट ने शुक्रवार को 68 वर्षीय शरीफ को 10 साल और मरियम को सात साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें पनामा पेपर्स घोटाले में उनके खिलाफ तीन भ्रष्टाचार के मामलों में से एक में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के साथ सहयोग नहीं करने के लिए एक साल जेल की सजा दी गई है।

मरियम को शरीफ की राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। लिहाजा मरियम ने अपने वकील के जरिये अदालत को सूचित कर दिया है कि वह और उनके पिता 10 दिन के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed