{"_id":"57e714a84f1c1b5d19a82411","slug":"pakistan-fighter-jet-crashes-during-training-flight-pilot-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दौरान पाक का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
प्रशिक्षण के दौरान पाक का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
पाकिस्तानी वायुसेना का जेट विमान प्रशिक्षण अभियान के दौरान देश के पश्चिमोत्तर में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें विमान के पायलट की मौत हो गई। पाक वायुसेना ने बताया कि एफ-7 जेट विमान खैबर पास से सटे जमरुद टाउन के नजदीक हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इसमें विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट आमेर शाजाद की मौत हो गई। वायुसेना दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
हालांकि इस दुर्घटना में जमीन पर कोई भी हताहत नहीं हुआ है। पिछले 18 महीने में पाकिस्तान में कई विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं।