{"_id":"5cbb7928bdec222dc9132035","slug":"pakistan-demands-protests-against-iran-for-14-naval-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने ईरान को भेजा विरोध पत्र, 14 नौसैनिकों की हत्या पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने ईरान को भेजा विरोध पत्र, 14 नौसैनिकों की हत्या पर कार्रवाई की मांग
Sun, 21 Apr 2019 01:25 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
पाक नौसेना (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर पड़ोसी मुल्क ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स की वर्दी पहने करीब 20 हमलावरों ने बृहस्पतिवार को कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली बसों से उतारकर 14 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ईरान को भेजे विरोध पत्र में पाकिस्तान ने खुलासा किया कि मारे गए अधिकतर लोग नौसेना के जवान थे।
विज्ञापन
शुरुआत में यह अटकलें लगाई जा रही थी कि हमले में जान गंवाने वाले शिया समुदाय के लोग हो सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार की ओर से ईरान को भेजे गए विरोध पत्र से साफ हो गया है कि मारे गए अधिकतर लोग नौसेना के जवान थे। विदेश कार्यालय के विरोध पत्र के मुताबिक, मारे गए 14 लोग पाकिस्तान की नौसेना से जुड़े हुए थे, जिन्हें बसों से उतारकर पहले उनकी पहचान सुनिश्चित की गई और बाद में उन्हें गोली मार दी गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकी बलूच राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े हैं, जो ईरान में सीमा से संचालित किए जा रहे हैं और उन्हें तेहरान का संरक्षण हासिल है। दुर्भाग्यवश आज की तारीख तक ईरान ने इससे संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
ईरान में स्थापित आतंकी समूहों ने पाकिस्तान के 14 जवानों को मौत के घाट उतार दिया और यह बेहद संजीदा मामला है, जिसका इस्लामाबाद सख्ती से विरोध करता है। इन समूहों को प्रतिबंधित करने के लिए पाकिस्तान ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।